Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्यमंत्री पुष्कर ने विश्वस्तरीय मिनी झील का किया शिलान्यास

cm pushkar

cm pushkar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को निरंजनपुर में विश्व स्तरीय मिनी झील का शिलान्यास किया। इस दौरन मुख्यमंत्री ने झील के सौंदर्यीकरण और भव्य निर्माण के लिए सरकार की ओर से संभव मदद की घोषणा की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए संकल्पित है। सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24 हजार पदों पर भर्ती एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मलिन बस्तियों को आने वाले 3 साल में मालिकाना हक मिले। इस पर सरकार कार्य कर रही है। सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए जनता की सेवा में समर्पित है।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने आई.एफ.एस समीर की पुस्तक का किया विमोचन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने आज मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। आगे भी जनता की मांग को देखते हुए सरकार निर्णय लेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शक्तिशाली भारत, आत्मनिर्भर भारत के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने कहा हम आने वाले समय में उत्तराखंड को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे। साथ ही उत्तराखंड को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी बनाने पर कार्य करेंगे। उत्तराखंड का विकास हम सभी के सामूहिक विकास से संभव है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद,विधायक हरबंस कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version