• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रबड़ फैक्ट्री हादसे का मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट मांगी

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बिजनौर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर जनपद के नगीना मार्ग पर एक रबड़ फैक्ट्री में हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दो गम्भीर रूप से झुलस गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के नगीना मार्ग पर 18 जून को देव रबड़ फैक्ट्री में अचानक उसके बायलर से गर्म भाप लीक होने से फैक्ट्री के तीन श्रमिक झुलस गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने मामले को दबाने के लिए तीनों श्रमिकों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। एक श्रमिक प्रभात शर्मा निवासी रावणपुर गांव की हालत गम्भीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया। जहां सफदरजंग अस्पताल में उसकी मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायलों सुरेश निवासी गंगावाला गांव और सुभाष निवासी गंगोड़ा शेख का बिजनौर के बीना प्रकाश अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने पीड़ित पक्ष से समझौता कर लिया। पुलिस व प्रशासन को इसकी सूचना नहीं दी गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर राहत कार्य करने के निर्देश दिए। घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के संज्ञान लेते ही रविवार को अपर जिलाधिकारी भगवान शरण, पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीण रंजन और क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप गुप्ता ने फैक्ट्री पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

फैक्ट्री के मैनेजर दिवाकर झा और कर्मचारियों से पूंछतांछ की गई। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस की टीम को मृतक के गांव भेजा गया है।  पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायलों का बेहतर उपचार कराया जा रहा है।

Tags: bijnore casebijnore newsbijnore rubber factory caseCM Yogi News
Previous Post

स्पिन गेंदबाज अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने पर तोड़ी चुप्पी

Next Post

कल मनाई जाएगी साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानिए मुहूर्त

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
Next Post
Ekadashi

कल मनाई जाएगी साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानिए मुहूर्त

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi

भाजपा की डबल इंजन सरकार में महिला होना हो गया अपराध: प्रियंका गांधी

07/03/2024

ये Aadhar Card अब नहीं आएगा कोई काम, UIDAI ने इसे बताया बेकार

20/01/2022
Yamuna Expressway toll plaza

यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर किसानों का कब्जा, यातायात किया फ्री

20/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version