Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सब्जी की खौलती कढ़ाई में गिरा मासूम, पहले जन्मदिन पर दर्दनाक मौत

Child dies

Child dies on his birthday

आगरा। जिले में पहले जन्मदिन पर मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। जहां खेलते खेलते बच्चा अचानक खौलती हुई सब्जी की कड़ाही (Boiling Pot) में गिर गया। बच्चे के चीखने पर परिजन दौड़ पड़े। उसे खौलती सब्जी से बाहर निकाला। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत (Death) घोषित कर दिया। हादसे के बाद बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे के जन्मदिन की खुशियां अब मातम में बदल गई हैं।

दिल दहला देंने वाली ये घटना आगरा के कागारौल कस्बे की है। सालभर पहले कस्बे के रहने वाले विनोद की पत्नी ने जुड़वां बच्चों (एक बेटा और बेटी) को जन्म दिया था। बेटे का नाम वंश और बेटी का नाम वंशिका रखा था।

अब सोमवार यानी 9 मई को दोनों बच्चों का पहला जन्मदिन था। घर में पूजा का कार्यक्रम रखा गया। रिश्ते नातेदारों को बुलाया गया। मेहमानों के लिए दावत का इंतजाम किया गया था। इसी बीच जब हलवाई बड़ी कड़ाही में सब्जी (Boiling Pot) बना रहा था। तभी बच्चा वंश वहां जा पहुंचा और भट्टी की तेज आंच में खौल रही सब्जी में गिर गया। कड़ाही में गिरने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया था।

सपा विधायक की दबंगई, BJP प्रत्याशी के पति को जमकर लात-घूंसों से पीटा

आनन फानन में मासूम को कड़ाही से निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बुरी तरह बच्चे की नब्ज टटोलकर मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत के बाद अब विनोद के घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। अपने इकलौते बेटे की दुखद मृत्यु के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version