• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ओवरलोड ट्रक पलटने से छह लोग दबे, एक बच्चे की मौत

Writer D by Writer D
15/11/2022
in उत्तर प्रदेश, बांदा
0
Truck-Trolley Collision

Truck-Trolley Collision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जनपद में सोमवार को सवेरे मौरंग से भरा एक ओवरलोड ट्रक तेज गति से जाते समय अनियंत्रित होकर पलट (Truck Overturns) गया। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन लोग चपेट में आकर ट्रक के नीचे दब गए और उनके ऊपर मौरंग गिर गई। आनन-फानन में रेस्क्यू कर पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में एक दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है।

औगासी में रहने वाले रवि मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं और उनका परिवार गांव में ही रहता है। सोमवार की सुबह रवि का दो वर्षीय बेटा अंशू घर के बाहर मंदिर के पास खेल रहा था, वहीं मंदिर की दीवार के पास सड़क किनारे कुछ लोग बैठे थे। इस बीच बबेरू रोड से गुजर रहा मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्रक पलटते (Truck Overturns)ही मौरंग के नीचे मासूम समेत सभी लोग दब गए। हादसा देखते ही लोग शोर मचाते हुए दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक के नीचे दबे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। इनमें से एक दो साल के बच्चे का शव बाहर निकला। अन्य लोगों के दबे होने की आशंका पर पुलिस द्वारा क्रेन के जरिए ट्रक को सीधा कराया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई जिससे यहां यातायात बाधित रहा।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि सड़क सकरी होने के कारण औगासी की तरफ जा रहे ट्रक के सामने अचानक दूसरा ट्रक आ गया, जिससे औगासी की तरफ जाने वाला ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जहां कुछ लोग नल से पानी ले रहे थे वो ट्रक के नीचे दब गए। उनमें एक दो वर्षीय बच्चा भी दब गया, जिसकी मौके पर मौत हो गई। पांच अन्य घायलों को सुरक्षित निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है, जिनका इलाज चल रहा है इनमें तीन की हालत गंभीर है।

Tags: banda news
Previous Post

तेज रफ्तार ट्रक घर में घुसा, चालक की मौत

Next Post

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yuva Yojana
उत्तर प्रदेश

‘सीएम युवा’ योजना से मिल रहे युवाओं के सपनों को पंख, लखीमपुर के उमंग बने सफल उद्यमी

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का जाना हाल

01/04/2026
Forensic Institute
उत्तर प्रदेश

वैश्विक साइबर सुरक्षा कवच बनेगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक शीतल पांडेय के पुत्र को मुख्यमंत्री योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

01/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री से जुड़ें सभी किसान, एकीकृत डिजिटल प्रणाली से मिलेगा योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

01/04/2026
Next Post
Police Encounter

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिफ्तार

यह भी पढ़ें

राहुल गांधी

वाह रे! यूपी पुलिस , FIR में राहुल गांधी को ‘कांग्रेस अध्यक्ष’, तो प्रियंका की ‘पत्नी’ का नाम ‘रोबर्ड वाडरा’ लिखा

02/10/2020
Umar Ahmed

अतीक के बेटे की आज लखनऊ में पेशी, पिता की हत्या के बाद बदल गया उमर का व्यवहार

21/04/2023
illegal mining scam

अवैध खनन: पूर्व आईएएस के घर CBI की छापा, करोड़ो की संपत्ति का खुलासा

03/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version