• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जो बाइडेन के चुनावी एजेंडे से चीन-पाक को लगेगी मिर्ची, भारत के लिए शुभ संकेत

Desk by Desk
16/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी से इस पद के उम्मीदवार जो बाइडेन के प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन भारत-अमेरिका संबंधों को लगातार मजबूत करने को ”उच्च प्राथमिकता” देगा।

भारतीय-अमेरिकी नागरिकों से संबंधित एक महत्वपूर्ण नीतिगत दस्तावेज में बाइडेन के प्रचार अभियान ने कहा कि उनका मानना है कि दक्षिण एशिया में, एक देश की सीमा से दूसरे देश में या किसी अन्य रूप में आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

प्रचार अभियान ने कहा कि बाइडेन प्रशासन नियम आधारित और स्थिर हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन जारी रखने पर काम करेगा, जिसमें चीन सहित कोई भी देश अपने पड़ोसी देश को धमकी नहीं दे सकेगा। बाइडेन के प्रचार अभियान ने कहा कि बाइडेन लंबे समय से चली आ रही अपनी इस मान्यता को पूरा करेंगे कि भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार हैं। बाइडेन प्रशासन अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करना जारी रखने को उच्च प्राथमिकता देगा।

यह बयान भारतीयों और 40 लाख भारतीय-अमेरिकियों द्वारा भारत का 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के अवसर पर आया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रचार अभियान ने ”भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए जो बाइडेन का एजेंडा जारी किया है। कहा कि भारत और अमेरिका की दायित्वपूर्ण साझेदारी के बिना किसी साझा वैश्विक चुनौती का समाधान नहीं किया जा सकता है।

बिहार विधानसभा चुनाव : जेडीयू को बड़ा झटका, मंत्री श्याम रजक छोड़ेंगे पार्टी

इसने कहा कि साथ मिलकर, हम भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत कर सकते हैं तथा आतंकवाद रोधी साझेदार के रूप में काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य प्रणाली को बेहतर कर सकते हैं और महामारी से निपटने में बेहतर कदम उठा सकते हैं। साथ ही उच्चतर शिक्षा, अंतरिक्ष एवं मानवीय सहायता के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत कर सकते हैं।

कुछ ही दिन पहले बाइडेन ने भारतीय मूल की अमेरिकी सीटनेटर कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक पार्टी से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया, जिसके बाद यह नीतिगत दस्तावेज जारी किया गया है। दस्तावेज में कहा गया है, कि बाइडेन यह सुनिश्चित करेंगे कि दक्षिण एशियाई अमेरिकियों का उनके प्रशासन में प्रतिनिधित्व हो, यह उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित सीनेटर कमला हैरिस के साथ शुरू होता है, जिनकी मां भारत से अध्ययन के लिए आईं और अमेरिका में अपना जीवन संवारा।

इसमें कहा गया है कि हमारी सरकार अमेरिका की विविधता को प्रदर्शित करेगी और भारतीय-अमेरिकी समुदायों को प्रभावित करने वाली नीतियों को आकार देने में उनकी मांग को शामिल किया जाएगा। कोविड-19 से लड़ने से लेकर हमारी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और आव्रजन की हमारी प्रणाली में सुधार करने तक।

इसमें कहा गया है कि दुनिया के सबसे पुराने और बड़ा लोकतंत्र होने के नाते, अमेरिका और भारत अपने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से आबद्ध हैं: स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव, कानून के तहत समानता और अभिव्यक्ति एवं धार्मिक आचरण की स्वतंत्रता। इसमें कहा गया है कि ये मूल सिद्धांत हमारे राष्ट्रों के इतिहास से लिए गए हैं और भविष्य में हमारी मजबूती के स्रोत रहेंगे।

ब्राजील में कोरोना से 24 घंटों में 709 मरीजों की मौत, 40 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि

दस्तावेज में कहा गया है कि 2006 में बाइडेन ने अमेरिका-भारत संबंधों के भविष्य के लिए अपनी दूरदृष्टि की घोषणा की थी: ‘मेरा यह सपना है कि 2020 में, दुनिया में दो करीबी राष्ट्र भारत और अमेरिका होंगे। प्रचार अभियान ने कहा कि उन्होंने 2008 में भारत-अमेरिका परमाणु समझौते को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

पाक की वेबसाइट हुई हैक, संदेश दिखा, ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर कराची-लहौर में भी बनाएंगे’

इसने कहा कि बाइडेन अमेरिका-भारत साझेदारी बढ़ाने एवं विस्तारित करने के प्रबल समर्थक रहे हैं। दस्तावेज में कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा-बाइडेन प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र की विस्तारित सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन करने की औपचारिक रूप से घोषणा की थी।

Tags: auspicious sign for IndiaBidenChina and PakistanChina and Pakistan will get Mirchi from Biden's election agendaIndia US Relationindia us tiesJoe BidenJoe Biden administrationJoe Biden Election AgendaJoe Biden Latest newsअमेरिका राष्ट्रपति चुनावचीन-पाकजो बाइडेनजो बाइडेन के चुनावी एजेंडे से चीन-पाक को लगेगी मिर्चीडेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार जो बाइडेनभारत अमेरिका मजबूत संबंधभारत अमेरिका संबंधभारत के लिए शुभ संकेत
Previous Post

बिहार विधानसभा चुनाव : जेडीयू को बड़ा झटका, मंत्री श्याम रजक छोड़ेंगे पार्टी

Next Post

अनुष्का शर्मा ने कहा- ना भूलने वाली यादों के लिए शुक्रिया महेंद्र सिंह धोनी

Desk

Desk

Related Posts

UP Board
Main Slider

यूपी बोर्ड एग्जाम की तारीख का एलान, जानें कब से शुरू होगी परीक्षा

05/11/2025
AK Sharma inaugurated projects worth Rs 36 crore.
Main Slider

सरकार हर नगर को बना रही है आदर्श नगर, विकास कार्यों की गति और तेज़ होगी: एके शर्मा

05/11/2025
Gangotri Enclave residents overwhelmed by Savin Bansal's generosity
राजनीति

जिलाधिकारी सविन बंसल की उदारता भाव पर गदगद हुए गंगोत्री एनक्लेव वासी

05/11/2025
CM Dhami inaugurated the Pravasi Uttarakhandi Conference
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है राज्य: मुख्यमंत्री

05/11/2025
CM Dhami
Main Slider

लेखक गांव में आयोजित यह महोत्सव, नई सृजन-यात्रा का आरंभ है: धामी

05/11/2025
Next Post
anushka sharma

अनुष्का शर्मा ने कहा- ना भूलने वाली यादों के लिए शुक्रिया महेंद्र सिंह धोनी

यह भी पढ़ें

rape

पीएम स्वनिधि योजना के नाम पर पैसा वसूलने वाले तीन गिरफ्तार

24/05/2021
Railways

भारतीय रेलवे टिकट के साथ देता हैं ये सुविधाएं, उठाएं इनका फायदा

09/05/2023
Special trains will run for PET exam

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 75 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव, जान लें बदली हुई टाइमिंग

01/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version