• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

LAC के पास स्थिति मजबूत करने में जुटा चीन, डेढ़ साल से गतिरोध बरकरार

लद्दाख सीमा पर चीन ने एक बार फिर अपनी हरकतें शुरू कर दी हैं।

Desk by Desk
27/09/2021
in ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चीन एक बार फिर से पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर अपनी स्थिति मजबूत करने में जुट गया है‌। पूर्वी लद्दाख बॉर्डर पर उसने एक बार फिर नए तंबू तानना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, चीन ने आठ जगह टैंट लगा दिए हैं और बंकर बनाने का काम जारी है। लद्दाख में बीते करीब डेढ़ साल से गतिरोध कायम है।

सूत्रों के मुताबिक, चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने उत्तर में काराकोरम दर्रे के पास वहाब, जिल्गा, पीयु, हॉट स्प्रिंग्स, चांग ला, ताशिगांग, मांजा और चुरुप तक सैनिकों के लिए तंबू लगाए हैं। चीनी सेना के लिए नए कैंप मौजूदा कैंपों के अलावा बनाए गए हैं। इससे उसकी मंशा को समझा जा सकता है कि वह यह इलाका छोड़ना नहीं चाहता है। हालांकि सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता के कई दौर हो चुके हैं। इसके चलते कई स्थानों से दोनों देशों ने अपनी सेनाएं वापस बुलाई हैं, लेकिन मौजूदा टकराव से पहले की स्थिति अब भी बहाल नहीं हुई है।

भरी पंचायत में बेखौफ बदमाशों ने चलाई गोली, दो की मौत

बता दें कि, पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर तनाव पैदा होने पर दोनों देशों ने 50-50 हजार सैनिक तैनात कर दिए थे। इनके पास अत्याधुनिक हथियार व मिसाइलें भी हैं। भारत भी पूरी चौकसी बरत रहा है। चीन ने नई हवाई पट्टी व हेलीपैड बनाए हैं। चीन ने होतन, कशगार, गरगुनसा, ल्हासा-गोंग्गर और शिगात्से एयरबेस को भी आधुनिक संसाधनों से लैस किया हैं

चीनी ड्रोन आए नजर 

पूर्वी लद्दाख सेक्टर में भारतीय सेना ने चीनी ड्रोन को भी उड़ान भरते देखा है। इन पर लगातार नजर रखी जा रही है। ये गतिविधियां मुख्य रूप से दोनों पक्षों के बीच विवाद के बिंदु रहे हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा हाइट्स के साथ दौलतबेग ओल्डी सेक्टर इलाकों में देखी गई हैं।

Tags: Chinadepsang plainIndiasatellite image
Previous Post

विकास और सुशासन के रास्ते पर अग्रसर है उत्तर प्रदेश : केशव मौर्य

Next Post

हर परिवार को बनाएंगे जमीन के टुकड़े का मालिकः सीएम शिवराज

Desk

Desk

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Next Post

हर परिवार को बनाएंगे जमीन के टुकड़े का मालिकः सीएम शिवराज

यह भी पढ़ें

smriti irani

स्मृति ईरानी से दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती की मां की मौत

13/06/2021
9 devotees killed in stampede at Venkateswara Temple

एकादशी के दिन वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत

01/11/2025

सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, एक की हालत गंभीर

30/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version