• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विशेष अभियान चलाकर नगरों का होगा सौंदर्यीकरण : एके शर्मा

Writer D by Writer D
11/04/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के सभी नगर निकायों में नगरीय सुविधाओं को बढ़ाने एवं शहरों को सुंदर बनाने के लिए 15 अप्रैल से 15 जून तक 60 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विशेष अभियान के तहत समस्त नगर निगमों, मिशन अमृत योजना के अंतर्गत चयनित समस्त नगर पालिका परिषदों एवं जनपद मुख्यालय के नगर पालिका परिषदों में 12 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत विशेष कार्य किये जाएंगे। ये बातें प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कही।

उन्होंने बताया कि सबके सहयोग से नगर निकायों में सफाई अभियान की निरन्तरता जारी है। नगरों में इसका असर स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। इस सफलता के लिए विशेष रूप से सफाई कर्मियों का एवं अन्य सबका धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार हम नगरों में रहने वाले तथा काम करने वाले लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं। शासन द्वारा इसके लिए एक और शासनादेश निर्गत किया गया है, जिसमें नगरीय जीवन को और गुणात्मक तथा सुंदर एवं सुरूचिपूर्ण बनाने का रास्ता बताया गया है।

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट

नगर विकास मंत्री ने बताया कि इसमें प्रमुख रुप से स्थानीय निकायों में दो लेन या उससे अधिक लेन की सड़कों पर लोक निर्माण व आवास एवं शहरी नियोजन व नगर निकाय द्वारा अपने स्वामित्व वाली सड़कों पर लेन पेंटिंग तथा जेब्रा क्रॉसिंग का कार्य कराया जाएगा। साथ ही साइनेज चिन्ह के अलावा स्टैंडर्ड बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्मार्ट सिटीज के अंतर्गत जंक्शन इंप्रूवमेंट के निर्माणाधीन कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाएगा। जंक्शन पर सुगम यातायात के लिए लेफ्ट फ्री ट्रैफिक हेतु बोर्ड लगाए जाएंगे, जंक्शन को आवश्यकतानुसार चौड़ा किया जाएगा, फुटपाथ ठीक कराए जाएंगे और अव्यवस्थित चौराहों को पीपीपी मॉडल पर विकसित कराया जाएगा।

नगरीय निकाय क्षेत्रों में आवारा पशुओं की मौजूदगी पर अंकुश लगाया जाय : एके शर्मा

निकायों में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने एवं एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्श) को मानक के अनुरूप रखने के लिए वैज्ञानिक तरीके से रोड साइड प्लांटेशन तथा ग्रीन बेल्ट विकसित किए जाएंगे। साथ ही अर्द्ध विकसित/निर्माणाधीन पार्कों के कार्यों को पूर्ण कर उनका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। शहर में मुख्य स्थलों पर वर्टिकल गार्डन भी लगाए जाएंगे तथा पार्कों को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

राष्ट्रपति से मिले सीएम योगी, दोनों डिप्टी मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

शहर के मुख्य स्थलों पर वॉल म्युरल्स तथा वॉल पेंटिंग का कार्य विभिन्न थीम के आधार पर कराए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम वाराणसी एवं प्रयागराज में कराये गए कार्यों के भी उदाहरण लिये जाएंगे। शहर के मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, बस एवं रेलवे स्टेशनों, सांस्कृतिक व पर्यटक स्थलों पर प्रतिदिन सायंकाल 4ः00 से 8ः00 बजे के बीच द्वितीय पाली में भी सफाई कराई जाएगी एवं कूड़े का उठान होगा।

गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट को शत-प्रतिशत समाप्त कर, ऐसे स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा तथा अविकसित सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट को चिन्हित कर वहां पर काम्पैक्टर लगाए जाएंगे या उनको तीन तरफ से 03 फिट की आरसीसी दीवार और उसके ऊपर 03 फिट की ग्रीन सीट लगाकर कवर किया जाएगा तथा एक तरफ गेट लगाया जाएगा। नगर विकास मंत्री ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान निकायों में किए जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण करने के लिए शासन द्वारा नामित अधिकारी निकायों में भ्रमण कर कार्यवाही की रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएंगे।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

Next Post

मुख्यमंत्री योगी ने निलंबित सीओ नवनीत को किया बर्खास्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Jal Jeevan Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जल जीवन मिशन को मिल रहा भरपूर बजट, जल्द पूरा होगा लक्ष्य

10/05/2026
IGRS Portal
उत्तर प्रदेश

IGRS की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

10/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
Next Post
Dismissed

मुख्यमंत्री योगी ने निलंबित सीओ नवनीत को किया बर्खास्त

यह भी पढ़ें

Diwali

दीपावली पर सूर्यास्त से अगले दो घंटे तक प्रदोष काल में पूजन करना होगा शुभ

04/11/2021
CM Yogi

आज ‘नया भारत’ पर्यावरण के क्षेत्र में भी दुनिया का पथप्रदर्शक बन रहा हैः मुख्यमंत्री

27/04/2025
Mehndi

शिव की भक्ति, सावन की हरियाली…, इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स से सजाएं अपने हाथ

15/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version