Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शहर विधायक डॉ तज़ीन फातिमा ने जिला अस्पताल को दिए 100 ऑक्सीजन सिलेंडर

Dr Tazin Fatima

Dr Tazin Fatima

रामपुर (मुजाहिद खान)। शहर विधायक डॉ तज़ीन फातिमा ने कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते हुए जिला अस्पताल के लिए 15 लीटर की क्षमता वाले 100 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे जाने की संस्तुति की है।

शहर विधायक और सपा सांसद आज़म खां की पत्नी डॉ तज़ीन फातिमा ने कोविड-19 के संक्रमण की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के चलते रामपुर में संक्रमण की चपेट में आये मरीज़ों की सुविधाओं के लिए मुख्य विकास अधिकारी को भेजे पत्र में जिला अस्पताल में विधायक निधि से 15 लीटर की क्षमता वाले 100 ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने की संस्तुति की।

सपा सांसद आजम खान की हालत गंभीर, कोविड ICU में भर्ती

इसके साथ ही भेजे पत्र में जिला प्रशासन द्वारा बनाये गए अन्य कोविड सेंटर्स के लिए भी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना, कॉन्संट्रेटर, सिलेंडर पाइप आदि उपकरण खरीदे जाने की अपेक्षा की है।

Exit mobile version