• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा और RLD में इन सीटों के बंटवारे को लेकर ठनी, बीजेपी के साथ जा सकते है चौधरी

Writer D by Writer D
07/02/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Clash over seat sharing between SP and RLD

Jayant Chaudhary, Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) से पहले इंडिया गठबंधन के दलों में सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान जारी है। पश्चिम बंगाल, बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है। सूत्रों की मानें, RLD प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) काफी नाराज बताए जा रहे हैं, उनकी नाराजगी की वजह सीटों के बंटवारा है। खबर यह भी है कि आरएलडी लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ जा सकती है।

सूत्रों का कहना है कि RLD के विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है, और विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद आरएलडी के विधायक दिल्ली जाने वाले हैं। जहां पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी उनसे गठबंधन को लेकर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि आरएलडी ने भाजपा से कैराना, मथुरा, बागपत, अमरोहा और मुजफ्फरनगर सीट मांगी है। जिसमें से भाजपा कैराना, बागपत और अमरोहा देने को तैयार भी है। ऐसे में मथुरा और मुजफ्फरनगर सीटों पर बात बनाने पर भाजपा और आरएलडी के गठबंधन का आधिकारिक ऐलान भी हो सकता है। गठबंधन के तहत आरएलडी को निगम बोर्ड, आयोग और मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

सपा और RLD के बीच इन सीटों को लेकर विवाद

सूत्रों का कहना है कि सपा मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर सीट को RLD को देने के लिए तैयार थी, लेकिन कैराना, मुजफ्फरनगर और बागपत सीट से सपा अपने प्रत्याशी आरएलडी के सिंबल पर उतारने की बात कह रही थी। इस बात को लेकर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी नाराज बताए जा रहे हैं।

बता दें कि सपा ने आरएलडी को 7 सीटें देने की बात कही गई है। हालांकि, सीटों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गयी थी। इस बात से भी आरएलडी नाराज थी।

संसद के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा में बड़ी चूक, फर्जी आईडी के सहारे घुसा युवक

हालांकि, भाजपा से गठबंधन की अटकलों को आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़ ने खारिज किया है। उन्होंने वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि भाजपा से गठबंधन की बात अफवाह है। आरएलडी भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा है और लड़ता रहेगा। इंडिया गठबंधन के तहत जो सीट तय हुई हैं, उन पर गठबंधन की तरफ से आरएलडी चुनाव लड़ेगा।

Tags: Election newsJayant chaudhrylok sabha election 2024Lucknow NewsRLDSamajwadi partyup news
Previous Post

संसद के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की सुरक्षा में बड़ी चूक, फर्जी आईडी के सहारे घुसा युवक

Next Post

BHU के सुश्रुत हॉस्टल में लगी आग, बाल-बाल बचे मेडिकल छात्र

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अब टीएमसी का खेल खत्म होगा और बंगाल का विकास शुरू होगा: सीएम योगी

20/04/2026
CM Dhami
Main Slider

यमकेश्वर भागवत कथा में धामी, बोले- धर्म और विकास साथ-साथ

20/04/2026
CM Yogi
Main Slider

स्वर्णभूमि बंगाल को कांग्रेस, वामपंथियों और टीएमसी ने बनाया कंगाल: मुख्यमंत्री

20/04/2026
Mahila Akrosh Rally
Main Slider

लखनऊ में कल बीजेपी निकालेगी महिला जन आक्रोश रैली, CM योगी करेंगे मार्च का नेतृत्व

20/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नासा के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

20/04/2026
Next Post
Sushruta Hostel

BHU के सुश्रुत हॉस्टल में लगी आग, बाल-बाल बचे मेडिकल छात्र

यह भी पढ़ें

Uttar Pradesh Government School ECO and Club

प्रदेशभर के 2,235 राजकीय स्कूलों में बनेंगे यूथ और इको क्लब

08/11/2020
कोरोना की जांच

देश में कोरोना के 7.31 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच : आईसीएमआर

29/09/2020
govindacharya

महामना की प्रेरणा से वर्तमान चुनौतियों समाधान हो सकता है : गोविंदाचार्य

07/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version