• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बोर्ड एग्जाम में बड़ी लापरवाही, 10वीं की परीक्षा में बांट दिए कक्षा 12 के पेपर

Writer D by Writer D
08/03/2025
in शिक्षा
0
Board Exams

Board Exams

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंबा। देश के अलग-अलग राज्यों में इस समय में 10वीं व 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (Board Exam) आयोजित की जा रही हैं। जिसमें करोड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आयी है। जिसके चलते 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द करनी पड़ी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को चंबा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी परीक्षा केंद्र में अधीक्षक ने 10वीं के अंग्रेजी विषय की जगह जमा दो (12वीं) कक्षा के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र 30 विद्यार्थियों में बांट दिए।

जिसकी वजह से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 मार्च को होने वाली जमा दो (12वीं) की अंग्रेजी विषय की वार्षिक परीक्षा स्थगित कर दी है। हालांकि, गलती का पता चलने पर अधीक्षक ने भूल से बांटे गए प्रश्नपत्र एकत्र कर लिया और 10वीं के प्रश्नपत्र बांटे।

इस मामले में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास ईमेल से सायं साढ़े चार बजे शिकायत मिली। केंद्र में परीक्षा के लिए अधीक्षक सुमन लता, उपाधीक्षक चंद्र मोहन व सुभाष की तैनाती की गई है। इसके बाद बोर्ड के अधिकारियों ने पहली बार लॉन्च की गई एग्जाम मित्रा मोबाइल एप के तहत परीक्षा शुरू होते ही वीडियो अपलोड करवाए जाने की सुविधा के तहत डाटाबेस में उपलब्ध वीडियो की जांच की तो शिकायत को सही पाया। प्रश्नपत्र की गोपनीयता भंग होने पर 8 मार्च को होने वाली 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया।

होली पर सेहत से खिलवाड़, 10000 लीटर नकली घी बरामद; प्लांट सील

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस मामले की जांच के लिए उपसचिव की अध्यक्षता में टीम बनाकर चुवाड़ी भेजी है। इस मामले में केंद्र के परीक्षा अधीक्षक पर कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा, दोषी शिक्षकों पर बोर्ड परीक्षाओं में सेवाएं लेने पर पाबंदी लग सकती है। 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा की तिथि जल्द घोषित होगी।

Tags: board examhimachal pradesh newsHP Board Exam
Previous Post

होली पर सेहत से खिलवाड़, 10000 लीटर नकली घी बरामद; प्लांट सील

Next Post

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को भारतीय परिधान में कराया गया योग

Writer D

Writer D

Related Posts

kvs class 1 admission
Main Slider

KVS में एडमिशन का इंतजार खत्म! 9 अप्रैल को आएगी क्लास 1 लिस्ट

05/04/2026
उत्तर प्रदेश

भविष्य गढ़ने की जिम्मेदारी ईश्वर ने सिर्फ शिक्षकों को दीः मुख्यमंत्री 

04/04/2026
UPPSC 2024
Main Slider

UPPSC 2024 का अंतिम रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 6 महिलाएं

30/03/2026
bank of baroda
शिक्षा

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएशन पास वाले करें अप्लाई

28/03/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ में एआई की शुरुआत, 2 लाख छात्रों को मिलेगा भविष्य का आधार

26/03/2026
Next Post

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को भारतीय परिधान में कराया गया योग

यह भी पढ़ें

सरकार में बैठे लोगों को अवैध शराब कारोबार को पूरा संरक्षण : लल्लू

29/06/2021
UP Budget

UP Budget 2024: योगी सरकार ने पेश किया अबतक का सबसे बड़ा बजट

05/02/2024
Savin Bansal

मुख्यमंत्री के विज़न व जिलाधिकारी के प्रयासों से त्यूनी को आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात

06/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version