• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में दिखेगा ‘महाकुम्भ’ सा नजारा, बनेगी गेटेड टेंट सिटी, नेशनल जम्बूरी के लिए तैयारियां तेज़

Writer D by Writer D
23/09/2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
National Jamboree

National Jamboree

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ का डिफेंस एक्सपो ग्राउंड नवंबर में एक भव्य अस्थायी नगर का रूप लेने जा रहा है। यहां बनने वाली टेंट सिटी भारत स्काउंट गाइड्स की ओर से आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी (National Jamboree) की मेजबानी करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मेजबानी में आयोजित हो रहे इस आयोजन में शामिल होने वाले 32 हजार प्रतिभागियों और 3 हजार अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। जिसका भूमिपूजन आगामी 29 सितंबर को प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण करेंगे।

3500 टेंट और 64 किचन

वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड का नजारा हाल ही में प्रयाग में संपन्न हुए ‘महाकुम्भ’ सरीखा ही नजर आएगा। यहां नेशनल जम्बूरी (National Jamboree) के आयोजन स्थल पर 3500 से अधिक टेंट लगाए जाएंगे। प्रत्येक प्रतिभागी दल के लिए अलग आवासीय व्यवस्था होगी। साफ-सफाई और खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए 64 रसोई घर बनाए जाएंगे जो एक साथ हजारों लोगों के लिए भोजन तैयार करेंगे।

स्वास्थ्य और सुरक्षा इंतजाम

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिभागियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। यहां 100 बिस्तरों वाला अस्पताल, 15 डिस्पेंसरी और दर्जनों एंबुलेंस सेवा में रहेंगी। इसके साथ ही 24×7 कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन की व्यवस्था होगी, जिससे हर समस्या का समाधान 15 मिनट में सुनिश्चित किया जा सकेगा।

पर्यावरण के अनुकूल आयोजन

मुख्यमंत्री की मंशा है कि यह जम्बूरी ग्रीन एनर्जी और प्लास्टिक-फ्री परिसर का मॉडल प्रस्तुत करे। इसके लिए जल संरक्षण, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के लिए विशेष दल तैनात किए जाएंगे। वाटर एटीएम, स्वच्छ शौचालय और स्नानागार हर जगह उपलब्ध होंगे।

तकनीक और आधुनिक सुविधाएं

आयोजन स्थल पर वाई-फाई जोन, प्रदर्शनी हॉल, मीटिंग हॉल और ग्लोबल विलेज भी बनाया जाएगा। 100 दुकानों वाली जम्बूरी मार्केट युवाओं को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का अवसर देगी। यह इंफ्रास्ट्रक्चर न केवल आयोजन की भव्यता दिखाएगा, बल्कि यह भी साबित करेगा कि यूपी वैश्विक आयोजनों की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर जम्बूरी (Jamboree) स्थल को गेटेड टेंट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। यह आयोजन न केवल प्रदेश की प्रतिष्ठा बढ़ाएगा बल्कि जी-20 और महाकुम्भ जैसे बड़े आयोजनों के जरिए अपनी वैश्विक पहचान को एक बार फिर आदर्श रूप में भी स्थापित करेगा।

Tags: 000 participants Jamboree35Bharat Scouts and Guides Lucknow JamboreeBhoomi Poojan Jamboree siteDefence Expo Ground Tent CityGreen Energy Plastic Free JamboreeLucknow Jamboree Tent CityNational Jamboree 2025 Uttar PradeshUttar Pradesh Global Event HubWorld-class Tent City in LucknowYogi Adityanath Jamboree initiative
Previous Post

फेमस अंपायर डिकी बर्ड का निधन, टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत का बने थे गवाह

Next Post

दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित हुए एक्टर मोहनलाल, मिला स्टैंडिंग ओवेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Mohanlal

दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित हुए एक्टर मोहनलाल, मिला स्टैंडिंग ओवेशन

यह भी पढ़ें

Hair Oil

बालों में न लगाए ये तेल, उड़ा देंगे सिर के हेयर

08/11/2025
Bomb Threat

हाई अलर्ट पर चंडीगढ़: स्कूलों से लेकर CM दफ्तर और रेल ट्रैक तक बम की धमकी

21/05/2026
Compulsory retirement given to seven PWD officers

योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, PWD के सात अफसरों को दिया अनिवार्य सेवानिवृति

10/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version