• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुलदीप सेगर के करीबी को मिला टिकट, रेप पीड़िता बोली- BJP ने मुझे मरवाने के लिए बनाया प्रत्याशी

Writer D by Writer D
24/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, उन्नाव, ख़ास खबर, राजनीति
0
unnao rape victim

unnao rape victim

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उन्नाव के बांगरमऊ में 2017 में चर्चित सामूहिक बलात्कार कांड के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाये जाने पर बलात्कार पीड़िता ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर विरोध जताया है।

बलात्कार पीड़िता ने गुरूवार को वीडियो जारी कर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। उसने कहा कि भाजपा ने उन्नाव से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिये अरूण सिंह को उम्मीदवार बनाया है जो रेप कांड के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर के करीबी है। पीड़िता का आरोप है कि अरूण सिंह भी बलात्कार में शामिल था बल्कि उसके पिता की हत्या में भी वह नामजद हैं।

उसने कहा कि भाजपा उन लोगों को टिकट दे रही है जो उसे जान से मारना चाहते हैं। गौरतलब है कि उन्नाव भाजपा के जिला पंचायत राज किशोर रावत ने नवाबगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और औरास द्वितीय से निर्वाचित अरुण सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया है।

नंदी के बिना हुई बाबा बर्फानी की पहली पूजा, जानें पूरा मामला

इस बारे में पार्टी के जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत ने कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अरूण सिंह को टिकट दिया गया है। वह क्षेत्र में लोकप्रिय है और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते है। भाजपा में हर काम पार्टी गाइडलाइन के अनुसार होता है और इसी नाते बुधवार देर रात उन्होने ट्वीट कर उन्हे प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि रेप पीडिता का वायरल वीडियो उनके संज्ञान में नहीं है। इसलिये इस बारे में वह कोई बयान देने के असमर्थ हैं।

इससे पहले भाजपा ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार बनाया था हालांकि बाद में किरकिरी होने पर यह टिकट काट दिया गया था। संगीता सेंगर को वार्ड नंबर 22 फतेहपुर चौरासी तृतीय से प्रत्याशी घोषित किया गया था।

धर्मांतरण गिरोह के आतंकी कनेक्शन के मिले सबूत, CM योगी खुद कर रहे है मॉनीटरिंग

2017 के उन्नाव रेप केस में गिरफ्तार कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा सुनाई गयी थी। इसके अलावा उन्हे पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में भी 10 साल की सजा मिली है। भाजपा ने 2019 में चार बार विधायक रह चुके सेंगर को पार्टी से बाहर निकाल दिया था। उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।

Tags: jla panchayat adhyakshunnao newsUnnao rape victimup news
Previous Post

बिग बी ने फिर दिखाई दरिया दरियादिली, मुंबई के अस्पताल में दान किए 2 करोड़ रुपए

Next Post

नागा चैतन्या का वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल, फैंस देख हुए हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

Broccoli fried rice
Main Slider

डिनर के लिए बेस्ट ऑप्शन ये डिश, आज ट्राई ज़रूर करें

08/10/2025
Corn Toast
Main Slider

बच्चों के लिए बनाएं कॉर्न टोस्ट, चेहरे पर आएगी मुस्कान

08/10/2025
Furniture
Main Slider

दूसरों के घर से न लाएं ये चीजें, बिगड़ सकते हैं आर्थिक हालात

08/10/2025
Cabinet meeting held under the chairmanship of CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

10 अक्टूबर को साय कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगा निर्णय

07/10/2025
CM Yogi inaugurated 15 Seva Shakti Kendras
Main Slider

मिशन शक्ति अभियान नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण: सीएम योगी

07/10/2025
Next Post
Naga Chaitanya's workout video went viral, fans were surprised to see

नागा चैतन्या का वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल, फैंस देख हुए हैरान

यह भी पढ़ें

Actress Huma Qureshi's cousin brutally murdered

एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

08/08/2025
Spinach

सर्दियों में हर व्यक्ति को करना चाहिए इन पांच चीजों का सेवन

14/11/2021
Deputy CMO was held hostage and robbed

सऊदी अरब जाने से बचने को रची फर्जी लूट की कहानी, मुकदमा दर्ज

13/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version