• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डिनर के लिए बेस्ट ऑप्शन ये डिश, आज ट्राई ज़रूर करें

Writer D by Writer D
08/10/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Broccoli fried rice

Broccoli fried rice

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ब्रोकली एक लोकप्रिय सब्जी है और इससे कई शानदार डिश बनाई जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ब्रोकली फ्राइड राइस (Broccoli Fried Rice) । डिनर के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। कई दफा हम सोच में पड़ जाते हैं कि रात के खाने में क्या बनाया जाए, तो ऐसे में इस पर भरोसा जताया जा सकता है। इसमें आप खूब सारी सब्जियां डाल सकते हैं और सादे चावलों की जगह ब्राउन राइस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये डिश काफी स्वादिष्ट होती है। बच्चों को सब्जियां खिलानी हो तो आप ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ आप रायता, चटनी या अचार भी परोस सकते हैं। इसमें आप चाट मसाला भी डाल सकते हैं।

ब्रोकली फ्राइड राइस (Broccoli Fried Rice) बनाने की सामग्री

1 कप कटी हुई ब्रोकली
2 कप चावल/ब्राउन राइस
स्वादानुसार नमक
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा कप बारीक कटा प्याज
2 चम्मच तेल या देसी घी
आधा छोटा कप बारीक कटा हरा धनिया
आधा चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग

ब्रोकली फ्राइड राइस (Broccoli Fried Rice) बनाने की विधि

– सबसे पहले ब्रोकली को अच्छे से साफ करें। इसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
– चावल को भी अच्छे से साफ करें और 15 मिनट के लिए गरम पानी में भिगोकर रख दें।
– आप ब्राउन राइस ले रहे हैं तो 20 मिनट के लिए रखें। इसके बाद एक पैन में दो कप पानी डालकर ब्रोकली को उबाल लें।
– चावल को भी उबाल लें। अब एक पैन या कड़ाही में तेल या देसी घी गरम करें। गरम तेल में जीरा और हींग डालें।
– फिर प्याज डालकर कुछ देर भून लें। चाहें तो इसमें मटर, कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च आदि भी डाल सकते हैं।
– सब्जियां पकाने के बाद इसमें ब्रोकली और चावल डालें। इसे 5 मिनट के लिए अच्छे से पकाएं और बीच-बीच में चलाएं।
– सर्व करने से पहले बारीक कटा धनिया डालें और मिक्स करें। आप चाहें तो परोसने के बाद ऊपर से देसी घी भी डाल सकते हैं।

Tags: Broccoli‌broccoli fried rice
Previous Post

बच्चों के लिए बनाएं कॉर्न टोस्ट, चेहरे पर आएगी मुस्कान

Next Post

ये होममेड फुट मास्क बनाएंगे पैरों को खूबसूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
फैशन/शैली

इन टिप्स से पाएं स्‍मोकी लुक वाली आंखें

28/06/2026
Pet Odor
फैशन/शैली

घर में फैल गई है पालतू जानवर की दुर्गन्ध, इन तरीकों से करें दूर

28/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Next Post
Foot Mask

ये होममेड फुट मास्क बनाएंगे पैरों को खूबसूरत

यह भी पढ़ें

Jena Malone

शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस का हुआ यौन शोषण, बोलीं- पहले बॉयफ्रेंड ने …

03/03/2023
Immense energy will be produced from four types of power plants

छत्तीसगढ़ में तीन लाख करोड़ के निवेश से चार तरह के पावर प्लांट से बनेगी अपार ऊर्जा

10/03/2025
Mulayam Singh

मुलायम सिंह की हालत नाजुक, डॉक्टर बोले- अगले 24 से 48 घंटे बेहद अहम

09/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version