• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: चमोली में बादल फटने से हाहाकार, 10 लोग लापता; सीएम धामी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
18/09/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Cloudburst in Chamoli

Cloudburst in Chamoli

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर में बादल फटा (Cloudburst) है। अचानक आए पानी के सैलाब ने वार्ड कुन्तरि लगाफाली में छह मकानों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहत और बचाव टीम पहुंच चुकी है, वहीं एनडीआरएफ की टीम भी गोचर से नंदानगर के लिए रवाना हो गई है।

इस विपदा के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाए हैं। सीएमओ के मुताबिक, मेडिकल टीम और तीन एम्बुलेंस मौके पर भेज दी गई हैं, ताकि घायलों को जल्द से जल्द इलाज मिल सके। इसके अलावा, नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव में भी भारी वर्षा से 4-5 मकानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, यहां जनहानि की कोई सूचना नहीं है। यहां मोक्ष नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार, चमोली के नंदानगर घाट क्षेत्र में बादल फटने (Cloudburst) से कुन्तरी लगाफाली, सरपाणी और धुर्मा गांव सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में कई घर मलबे में दब गए और खेत-खलिहान तबाह हो गए हैं। कुंतरी लगाफाली में अचानक बाढ़ में बहकर आए मलबे के कारण 6 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 8 लोग लापता हैं। धुर्मा गांव में बादल फटने से 5 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, मेडिकल टीम, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत-बचाव कार्य में लगी हुई हैं।

सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चमोली में बादल फटने (Cloudburst) की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘चमोली के नंदानगर घाट क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से आस पास के घरों को क्षति पहुंचने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।

जनपद चमोली के नंदानगर घाट क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से आस पास के घरों को क्षति पहुंचने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। स्थानीय प्रशासन, @uksdrf व पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

इस संबंध में निरंतर प्रशासन से संपर्क में हूँ और स्वयं…

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 18, 2025

स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ उत्तराखंड व पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस संबंध में निरंतर प्रशासन से संपर्क में हूंऔर स्वयं स्थिति की गहन निगरानी कर रहा हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।’

Tags: Cloudburst i chamolicloudburst in uttarakhand
Previous Post

कांच के बर्तनों को चमकाने के कुछ शानदार टिप्स

Next Post

बीजेपी सांसद के सामने भरभराकर गिरा पहाड़, शेयर किया लैंडस्लाइड का भयंकर वीडियो

Writer D

Writer D

Related Posts

Maa Katyayani
Main Slider

Chaitra Navratri छठा दिन: आज करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाएं होंगी दूर

24/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

23/03/2026
pm modi, cm dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई

23/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

23/03/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रयागराज हादसे पर CM योगी का संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता

23/03/2026
Next Post
BJP MP Anil Baluni also had a narrow escape during the landslide.

बीजेपी सांसद के सामने भरभराकर गिरा पहाड़, शेयर किया लैंडस्लाइड का भयंकर वीडियो

यह भी पढ़ें

सेना प्रमुख Army Chief

सेना प्रमुख बोले- LAC पर किसी भी चुनौतियों से निपटने के लिए हमारे जवान तैयार

04/09/2020
bjp

उग्रवादियों को सत्ता में बैठे विधायकों और सरकार का संरक्षण प्राप्त है : भाजपा

29/12/2020
Marriage

इस दिन से शुरू होगा शादियों का सिलसिला, यहां देखिए मुहूर्त की पूरी लिस्ट

14/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version