Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CM योगी ने हाथरस के पीड़ित परिवार से की बात, 25 लाख की मदद का किया ऐलान

cm yogi

हाथरस पीड़िता के परिवार से वीडियो कॉलिंग पर बात

हाथरस में हुई हैवानियत की शिकार लड़की के पिता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर वीडियो कॉल के ज़रिए बात की है। लड़की के पिता ने मुख्यमंत्री से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि ना सिर्फ अरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी बल्कि सरकार पीड़ित परिवार की हर संभव मदद भी करेगी।

वहीं सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मृतका के परिवार के एक सदस्य को कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी दी जाएगी। 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी दी जा रही है। साथ ही सूडा योजना के तहत हाथरस शहर में एक घर भी दिया जाएगा।

हाथरस गैंगरेप: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पीड़िता के रात में अंतिम संस्कार का बताया ये कारण

गौरतलब है कि दरिंदगी का शिकार हुई हाथरस की पीड़िता ने मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 14 सितंबर को चार दरिंदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे मौत के मुंह में धकेल दिया।

उसके शरीर में कई चोटें आईं और वह 15 दिनों तक अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में दर्द से तड़पती रही और मौत से लड़ती रही। शरीर की कई हड्डियां टूटने और कई हिस्सों में लकवा मारने के कारण उसे गंभीर हालत में सोमवार को दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन यहां रात काटना भी मुश्किल हुआ और 16वें दिन मंगलवार को सुबह 6:15 बजे हाथरस की बिटिया ने अंतिम सांस ली।

Exit mobile version