• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी और कांग्रेस का चरित्र हिंदू विरोधी: भजनलाल शर्मा

Writer D by Writer D
02/07/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal Sharma

CM Bhajan Lal Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा हिंदू धर्म और हिंदुओं पर की गई घृणास्पद टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज को हिंसक, असत्यवादी और नफरती कहकर 125 करोड़ हिंदुओं का अपमान किया है। राहुल गांधी को देश की जनता ने रिजेक्ट कर दिया और लगातार तीसरी बार भी उनकी लॉंचिंग फेल रही। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी का पहला भाषण ही झूठ, निराशा और तथ्यहीन बातों से भरा हुआ था। चर्चा के दौरान उन्होंने केवल और केवल झूठ ही बोला। राहुल ने अपने भाषण में हिंदुओं का घोर अपमान किया और हिंदू समाज को नफरती, हिंसक और झूठा बताया जो कि पूरी तरह निंदनीय और दयनीय है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति रही है कि तुष्टिकरण की नीति अपनाकर वोटों का ध्रुवीकरण कर सके। कांग्रेस के नेता सदैव हिंदू समाज के खिलाफ बोलेते रहे हैं। वर्ष 2010 में तत्कालीन गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने और वर्ष 2013 में तत्कालीन गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने जयपुर में हिंदुओं को भगवा आतंकवादी बताया जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। ससंद में बार बार ईश्वर के चित्रों को सामने रखना और इस पर राजनीति करना एक नेता प्रतिपक्ष को शोभा नहीं देता। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को यह नहीं पता कि हिंदू कौन है? हिंदू वसुधैव कुटुंबकम की भावना रखने वाला और सर्वे भवंतु सुखिन सर्वे संतु निरामया की कामना करने वाला होता है। जीव प्रकृति जड़ चेतन में ब्रहम का साक्षात्कार करने वाला धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सदभाव हो, विश्व का कल्याण हो ऐसे मंत्र को जीने वाला हिंदू प्राण मात्र में ईश्वर का वास देखता है।

छत्तीसगढ़ में उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव सहयोग : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma)  ने कहा कि राहुल गांधी संसद में भगवान शिव की तस्वीर दिखा रहे थे जिसे वे तो महज पांच-सात साल से ही देखने लगे हैं। जबकि हिंदू परिवार में जन्मा बच्चा जन्म से लेकर मृत्यु तक भगवान शिव की तस्वीर को अपने सीने में बसाकर रखता है, इसलिए किसी भी हिंदू को उनसे प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं है। राहुल गांधी ने तो सांसद पद की शपथ तक बिना ईश्वर के ली थी, अपनी ओछी राजनीति और एक वर्ग विशेष को खुश करने के लिये हिंदुओं को गाली देना राहुुल गांधी और कांग्रेस की आदत बन चुकी है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal Sharma) ने राहुल गांधी के अग्निवीर योजना पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि अग्निवीर योजना में शहीदों को मुआवजा नहीं मिलने की बात कहकर राहुल गांधी ने अग्निवीर सैनिकोें का अपमान किया है। संसद में अग्निवीर योजना पर राहुल गांधी के झूठ की पोल खोलते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि अग्निवीर शहीद के परिजनों को एक करोड़ की राशि दी जाती है। राहुल गांधी विपक्ष के नेता तो बन गये, लेकिन उन्हे सदन की परंपरा और नियमों की जानकारी नहीं है, इसलिए उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष पर भी गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी की जो कि लोकतंत्र में बेहद गलत और दुखद है। राहुल ने किसानों और अयोध्या पर भी झूठ बोला इससे ऐसा लगता है कि राहुल गांधी ने झूठ की दुकान खोल रखी है।

Tags: CM Bhajan Lal Sharmajaipur newsNational newsrajasthan news
Previous Post

छत्तीसगढ़ में उद्योगों की स्थापना के लिए हर संभव सहयोग : मुख्यमंत्री साय

Next Post

किशनगढ़, झालावाड़ और भीलवाड़ा में खुलेंगे फ्लाइंग स्कूल, कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Vaishno Devi
Main Slider

वैष्णो देवी में रोपवे पर विवाद तेज, कटरा में बाजार बंद

18/02/2026
Calcutta High Court's statement on rape allegations
क्राइम

सहमति से बना संबंध रेप नहीं… कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा बयान

18/02/2026
Muslim Reservation
Main Slider

मुस्लिम आरक्षण अब समाप्त, इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

18/02/2026
Tehri Dam displaced people got possession of their land after 15 years
राजनीति

जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद टिहरी बांध विस्थापित परिवार को मिला न्याय

17/02/2026
medical colleges
उत्तर प्रदेश

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदरुस्त हुआ प्रदेश

17/02/2026
Next Post
Agniveers

किशनगढ़, झालावाड़ और भीलवाड़ा में खुलेंगे फ्लाइंग स्कूल, कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

यह भी पढ़ें

Miss World Manushi Chillar celebrated today's 24th birthday

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने आज अपना 24 वां जन्मदिन मनाया

14/05/2021
arrested

नकली मोबिल आयल की फैक्ट्री का पर्दाफाश, पिता-पुत्र गिरफ्तार

05/08/2021
Bhajanlal Sharma

भजनलाल ने शपथ से पहले माता-पिता के पैर धोए, संत का लिया आशीर्वाद

15/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version