• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी बताएं, देश विरोधी लोगों से उनका क्या रिश्ता?: भजनलाल शर्मा

Writer D by Writer D
26/09/2024
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि राहुल गांधी दुनिया में देश को शर्मसार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। और तो और वे उन लोगों के साथ खड़े होते हैं, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। राहुल गांधी यह बताएं कि उनका देश विरोधियों से क्या रिश्ता? कांग्रेस का असली चरित्र यही है। इनका राष्ट्रहित से कोई सरोकार नहीं है।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के तहत गुरुवार को समालखा विधानसभा प्रत्याशी मनमोहन भडाना के समर्थन में समालखा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जमीन वह तपोभूमि है, जिसने सनातन धर्म और संस्कृति को लगातार मजबूत करने का काम किया है। पड़ोसी राज्य होने के कारण राजस्थान और हरियाणा में बहुत गहरा रिश्ता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार 100 करोड़ रुपये की लागत से खाटू श्याम में काॅरिडोर विकसित करेगी, जिससे दर्शनार्थियों के लिए सुविधाएं विकसित होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हाल ही में जापान और दक्षिणी कोरिया के दौरे पर गए थे। तब उन्होंने लोगों में पीएम मोदी के प्रति अथाह प्रेम तथा सम्मान का भाव देखा। पीएम मोदी विश्व के सबसे पावरफुल नेता हैं। मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के तौर पर देखना चाहते हैं और हम सभी के सहयोग से इस सपने को साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक संबल तथा वन रैंक-वन पेंशन देकर सैनिकों को सम्मान दिया है। उनके अभूतपूर्व नेतृत्व में देश में गरीब कल्याण, विकास योजनाएं, सीमा सुरक्षा तथा विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में पिछले 10 वर्षों में पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। सैनी किसानों व मजदूरों के दर्द को समझते हैं। हरियाणा में जब एमएसपी पर बाजरा खरीदा जा रहा था, तब राजस्थान के किसान राज्य में भी एमएसपी खरीद के लिए आंदोलन कर रहे थे। यही कारण रहा कि राजस्थान में किसानों को बाजरे का 1200 रुपये मिले और हरियाणा में 2200 रुपये। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का उत्साह यह बता रहा है कि जनता ने हरियाणा में भाजपा को जिताकर हैट्रिक लगाने का फैसला कर लिया है।

कांग्रेस ने राजनीति को भ्रष्टाचार और घोटालों का अड्डा बनाया: भजनलाल शर्मा

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि देश में कांग्रेस से बड़ी झूठी, भ्रष्ट और बेईमान कोई पार्टी नहीं है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। कांग्रेस की शुरू से ही यह आदत रही है, कि चुनाव जीतने के लिए वे लोगों से तरह-तरह के झूठे वादे करते हैं तथा देश में अराजकता का माहौल पैदा करते हैं। लेकिन उनका किसान, मजदूर, महिला, युवा किसी के भी हितों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में हुए 1984 के दंगों में सिक्खों के साथ क्या हुआ, ये पूरा देश जानता है। देश ने कांग्रेस द्वारा लगाई गई आपातकाल की स्थितियां भी झेली है। जनता अब इनके मन्सूबों को समझ चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार संकल्प पत्र में किए गए 50 प्रतिशत वादे नाै माह में पूरे कर चुकी है। गत सरकार के समय हुए पेपरलीक मामलों से युवाओं के सपनों पर कुठाराघात हुआ था। हम युवाओं के इस दर्द को समझते हैं। इन मामलों में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा तथा इन प्रकरणों में अब मछलियों के साथ बड़े मगरमच्छ भी पकड़े जा रहे हैं।

शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग बड़े उत्साह तथा उमंग के साथ अपना समर्थन देने आए हैं, जो यह दर्शाता है कि क्षेत्र में अधिक से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। शर्मा ने इस दौरान भाजपा प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Tags: cm bhajanlal sharmaNational newsrajasthan news
Previous Post

मुख्यमंत्री साय ने 100 कुंभकारों को साैंपा इलेक्ट्रॉनिक चाक

Next Post

Pitru Paksha: एकादशी श्राद्ध आज, जानें पूजा-विधि, पूजन सामग्री लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
CM Dhami
Main Slider

नया भारत आतंकवाद का जवाब घर में घुसकर देता है: धामी

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
Pitru Paksha

Pitru Paksha: एकादशी श्राद्ध आज, जानें पूजा-विधि, पूजन सामग्री लिस्ट

यह भी पढ़ें

पीएम ने किया सिद्धार्थनगर स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

22/05/2025
Durgashankar Mishra

यूपी के मुख्य सचिव का बढ़ा कार्यकाल, लगातार दूसरी बार मिले सेवा विस्तार

30/12/2022
CM Vishnudev Sai

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री

14/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version