• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मसूरी गोलीकांड की घटना हमेशा हमारे स्मरण में रहेगी: सीएम धामी

Writer D by Writer D
02/09/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मसूरी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि मसूरी गोलीकांड की घटना हमेशा हमारे स्मरण में रहेगी। राज्य निर्माण में हमारी मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने मसूरी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने मसूरी शहीद स्थल पर शेड का निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि 02 सितम्बर 1994 में मसूरी गोलीकांड की घटना हमेशा हमारे स्मरण में रहेगी। पुलिस की तानाशाही और हठधर्मिता को सबने देखा, जो उस समय की सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से करवाया। इस गोलीकाण्ड में हमारे 06 आन्दोलनकारी शहीद हो गये और बहुत से लोग घायल हो गये। राज्य निर्माण में हमारी मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम सबको प्रदेश के विकास में मिलकर योगदान देना होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि राज्य आन्दोनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी, उसके अनुरूप ही राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सरकार निरन्तर कार्य कर रही है। राज्य आन्दोलनकारियों के चिन्हित प्रमाण पत्र बनाने के लिए 06 माह का अतिरिक्त समय दिया गया था। बहुत जिलों में इस पर कार्य हुआ। इसके लिए ऐसी व्यवस्था की गई है कि इसका दोबारा आकलन कर व्यवस्था को आगे बढ़ाया जाये।

सीएम योगी की दो टूक, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे

उन्होंने बताया कि जनपद देहारादून में चिह्नित सभी 4164 राज्य आन्दोलनकारियों को पहचान पत्र निर्गत किये गये हैं। राज्य आन्दोलनकारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क परिवहन सुविधा की व्यवस्था की गयी है। राज्य आन्दोलनकारियों के अधिकतम दो बच्चों को राजकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा सुविधा दी गई है।

उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन सुविधा प्रदान की गई है। शहीद आन्दोलनकारी के पिता को और पिता के जीवित न होने पर माता को और आश्रित को प्रतिमाह पेंशन की सुविधा प्रदान की गयी है।

राज्य आन्दोलन के दौरान 172 घायल राज्य आन्दोलनकारियों को 06 हजार रुपये प्रतिमाह और 2414 सक्रिय राज्य आन्दोलनकारियों को 4500 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है। 06 घायल और 26 सक्रिय राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों को भी प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों और सड़कों का नाम संबंधित क्षेत्रों के शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के नाम पर करने की दिशा में सरकार लगातार कार्य कर रही है।

इस मौके पर केन्द्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मसूरी नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष अनुज गुप्ता, मसूरी नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष मन्नू मल, सिद्धार्थ अग्रवाल, मोहन पेटवाल आदि मौजूद थे।

Tags: cm dhamimussoorie newsNational newsUttarakhand Newsमसूरी गोलीकांड
Previous Post

सीएम योगी की दो टूक, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे

Next Post

IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, इस दिन होगा मेन्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Guava Chutney
Main Slider

ये बढ़ाएगी खाने का स्वाद, जानें बनाने का तरीका

26/05/2026
Amritsari Tadka Tea
Main Slider

घर पर ही बनाएं कुल्हड़ फ्लेवर वाली चाय, अपनाएं ये आसान ट्रिक

26/05/2026
cotton clothes
फैशन/शैली

कॉटन के कपड़ों की इस तरह करें देखभाल, लंबे समय तक बनी रहेगी इनकी चमक

26/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

प्रदेश में उन्नत बागवानी की अपार संभावनाएं: मुख्य सचिव

25/05/2026
cm yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पद्म पुरस्कार पाने वाली विभूतियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

25/05/2026
Next Post
IBPS PO SO Main Exam and Interview Result Declared

IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, इस दिन होगा मेन्स

यह भी पढ़ें

divyangjan

दिव्यांगजनों की बढ़ेंगी सुविधाएं, योजनाओं का विस्तार करेगी योगी सरकार

02/06/2025
Arrested

25 हजार का इनामी गैंगस्टर मुंबई से गिरफ्तार

27/06/2023

शाह ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- जो पिता-चाचा का नहीं, वो जयंत की क्या सुनेगा

03/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version