• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शाह ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- जो पिता-चाचा का नहीं, वो जयंत की क्या सुनेगा

Writer D by Writer D
03/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बुलंदशहर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। गृहमंत्री अमित शाह ने आज जहांगीराबाद में जनसभा को संबोधित किया। पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने की अपील करते हुए शाह ने कहा, ‘मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर योगी मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। आज किसी की हिम्मत नहीं कि बहन-बेटियों को छेड़ सके। सपा ने माफिया को सिर पर बैठा रखा था। योगी सरकार में यूपी के गुंडे-माफिया जेल की सलाखों में हैं। पांच साल के अंदर प्रदेश से माफिया पलायन कर गए’।

उन्होंने कहा, ‘आप लोग कभी सोचे थे कि कश्मीर से 370 हटेगी, आपके नेतृत्व में मोदी की सरकार आई और धारा 370 हटाई गई। इसका कांग्रेस ने विरोध किया। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, इसे कोई अलग नहीं कर सकता है। जवान शहीद होते थे तो सपा बसपा कांग्रेस के जूं तक नहीं रेंगती थी। मोदी के नेतृत्व में पुलवामा आतंकी हमला हुआ। इसके जवाब में हमारी सेना ने पाकिस्तान को उनके घर में घुसकर मारा।

जो पिता और चाचा का नहीं, वो जयंत की क्या सुनेगा

अमित शाह ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। कहा, ‘जो अपने पिता और चाचा की नही सुनता वह जयंत चौधरी की क्या सुनेगा। एक ओर बाबूजी कल्याण सिंह का त्याग है, जिन्होंने प्रदेश के लिए अपनी कुर्सी त्याग दी थी। दूसरी ओर कार सेवकों पर गोली चलवाने वाली समाजवादी पार्टी है। अब आपको तय करना है कि गोली चलवाने वाली सरकार चाहिए या सुशासन वाली भाजपा की सरकार। यूपी में अखिलेश यादव कानून व्यवस्था को कायम नहीं रख सकते हैं, वो कभी विकास के काम नहीं कर सकते’।

माफिया को योगी सरकार ने उल्टा से सीधा कर दिया

अमित शाह ने कहा कि पांच साल के अंदर यहां से माफियाओं का पलायन हो गया है। माफिया अब तीन ही जगह हैं- जेल में, प्रदेश के बाहर या अखिलेश यादव की सूची में हैं। माफिया को उल्टाकर सीधा करने का काम योगी सरकार ने कर दिखाया है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सिराथू से भरा पर्चा, कहा- मैं सिराथू का बेटा हूं, सिराथू मेरा है

कमल की बटन इतने तेज दबाना कि जेल में आजम काे झटका लगे

अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में मोदी-योगी का हाथ मजबूत करें। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। कहा कि वोट करते समय इतने तेज कमल की बटन दबाना की जेल में बैठे आजम खां को झटका लग जाए। बता दें कि अमित शाह इसके बाद डिबाई के लिए रवाना होंगे। डिबाई के कुबेर इंटर कॉलेज मैदान में ढाई बजे वह जनसभा को संबोधित करेंगे।

Tags: Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

PM मोदी ने कर दी ऐसी गलती कि PMO के खिलाफ जारी हुई नोटिस, जानें पूरा मामला

Next Post

सपा ने सूची में किया बदलाव, कई उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से किया इन्कार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
akhilesh yadav

सपा ने सूची में किया बदलाव, कई उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से किया इन्कार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

संभल एक सच्चाई है, इसका 5000 साल पुराना इतिहास है- सीएम योगी

12/03/2025
CAT

CUET UG फेज 6 एग्जाम की डेट जारी, नोट करें पूरा शेड्यूल

09/06/2023

सैनिक का बेटा होने के नाते हर समस्या से परिचित हूं : मुख्यमंत्री पुष्कर

02/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version