• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा ने सूची में किया बदलाव, कई उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से किया इन्कार

Writer D by Writer D
03/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बहराइच, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। उत्तर प्रदेश चुनाव में एक तरफ नेता टिकट के लिए मारा-मारी कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो मनपंसद सीट नहीं मिलने से नाराज हैं। यूपी में सपा के एक उम्मीदवार ने इसलिए ही चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है क्योंकि उन्हें मनपसंद सीट से टिकट नहीं दिया गया था।

बहराइच जिले की मटेरा विधानसभा से समाजवादी पार्टी ने हाजी मोहम्मद रमजान को अपना प्रत्याशी बनाया था। बुधवार सुबह उनके नाम की घोषणा हुई थी। फिर बुधवार शाम को ही हाजी मोहम्मद रमजान ने बहराइच जिले की मटेरा विधानसभा से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, चुनाव ना लड़ने की वजह बताते हुए हाजी मोहम्मद रमजान ने कहा कि वह पिछले 10 साल से श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में काम करते रहे हैं। वह बोले कि श्रावस्ती की जनता इस बार भी उन्हें वहां से चुनाव लड़ा कर जिताना चाहती है। रमजान ने कहा कि मटेरा विधानसभा उनके लिए नया क्षेत्र हैं, ऐसे में जब चुनाव के गिनती के दिन बचे हैं तो वह वहां से तैयारी कैसे कर पाएंगे।

रमजान ने पार्टी बदलने तक के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रावस्ती की जनता एवं अपने समर्थकों से पूछकर वह अगला कदम उठाएंगे। उन्होंने श्रावस्ती सीट से सपा का टिकट पाने वाले उम्मीदवार असलम रायनी पर भी तंज कसा। वह बोले कि असलम रायनी भिनगा सीट से विधायक हैं, वह अपना क्षेत्र छोड़कर क्यों भाग रहे हैं?

शाह ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- जो पिता-चाचा का नहीं, वो जयंत की क्या सुनेगा

हाजी मोहम्मद रमजान ने आगे कहा कि मुझे अभी उम्मीद है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए अपने फैसले पर फिर से विचार करेंगे और उन्हें ही श्रावस्ती से लड़ने का मौका देंगे।

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में हाजी रमजान श्रावस्ती सीट से मामूली अंतर से चुनाव हारे थे। बहराइच जिले की जिस मटेरा सीट से रमजान को टिकट दिया गया था वहां से सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह विधायक हैं लेकिन पार्टी इस बार उन्हें बहराइच सदर सीट से लड़ा रही है। वहीं कई विधायकों के साथ बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए असलम रायनी को अखिलेश ने श्रावस्ती सीट से टिकट दिया है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

शाह ने अखिलेश पर कसा तंज, कहा- जो पिता-चाचा का नहीं, वो जयंत की क्या सुनेगा

Next Post

WhatsApp में इस खास फीचर की हो रही तैयारी, चैटिंग होगी और भी मजेदार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

नितिन नवीन ने वाराणसी में ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का किया अनावरण, बोले- दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं

08/10/2026
Main Slider

रामविलास जी को जो सम्मान बिहार में मिला, वही यूपी में भी दिलाएंगेः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Next Post

WhatsApp में इस खास फीचर की हो रही तैयारी, चैटिंग होगी और भी मजेदार

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव इस सीट से दे सकते है इस्तीफा, ये दिग्गज हो सकते हैं दावेदार

07/06/2024
Four arrested in cashier murder case

दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

20/03/2023
coal crisis

कोयला संकट पर PM मोदी की आज अहम बैठक, कई राज्यों में हो सकती है बिजली गुल

12/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version