• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी बोले- कांग्रेस के हैं तीन मित्र, तुष्टिकरण-भ्रष्टाचार-काली कमाई

Writer D by Writer D
31/03/2024
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में परिवारवाद की राजनीति को बढ़ाया है। 60 वर्षों तक एक पार्टी के एक ही परिवार के शासन ने भारत को पीछे ढकेला है। कांग्रेस को महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता है। देश में बड़े से बड़े घोटाले कांग्रेस ने किए हैं। कांग्रेस के लोगों के तीन ही मित्र रहे हैं, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, काली कमाई। कांग्रेस को समाज हित से कोई चिंता नहीं है।

मंडी मैदान सहिया में रविवार को टिहरी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड की जनता ने विधानसभा चुनाव 2022 में पुनः भाजपा की सरकार बनाकर मिथक तोड़ने का काम किया था। अब 19 अप्रैल को भाजपा उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजयी बनाकर मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने में योगदान देना है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हुए बदलाव और विकास कार्य किसी से छिपे नहीं हैं। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने के काम जारी है।

मुख्यमंत्री धामी ने निकाला रोड शो, मोदी-धामी की गूंज

रोजगार, स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। महिलाएं खुद आगे बढ़ने के साथ दूसरो को भी रोजगार से जोड़ रही हैं। राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर राज्य के विकास में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं।

सैनिकों के उत्थान के लिए काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के उत्थान के लिए काम कर रही है। देहरादून में सैन्य धाम बनाने का काम जारी है। इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा होने वाला है। डबल इंजन की सरकार निरंतर नई कीर्तिमान हासिल कर रही है।

नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा जौनसार बावर

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि जौनसार बावर का क्षेत्र नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। चकराता को बड़े पर्यटन स्थल के तौर पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य जारी है। चकराता टाउनशिप को बसाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इसके लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके बनने से कालसी चकराता एवं पूरे जौनसार बावर के 40 गांव को विकसित किया जाएगा।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने निकाला रोड शो, मोदी-धामी की गूंज

Next Post

धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस ने हमेशा काले कारनामे किए हैं

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आम जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: एके शर्मा

26/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का सिंगापुर और जापान दौरा संपन्न: एमओयू व निवेश प्रस्तावों से यूपी में 5 लाख रोजगार सृजन की उम्मीद

26/02/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने 501 km/h की रफ़्तार वाली बुलेट ट्रेन में किया सफर

26/02/2026
CM Dhami
राजनीति

CM ने घनसाली में किया 41.21 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

26/02/2026
CM Dhami
राजनीति

CM धामी ने किया नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन

26/02/2026
Next Post
CM Dhami

धामी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस ने हमेशा काले कारनामे किए हैं

यह भी पढ़ें

PM Modi

अभी तो मैने कुछ किया भी नहीं और …, पाकिस्तान के आतंक पर पीएम मोदी की हुंकार

27/05/2025
Keys

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

22/07/2025
Swami Prasad Maurya

‘रामचरित मानस में सब बकवास’, स्वामी प्रसाद का विवादित बयान

22/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version