• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीबों का भाेजन मोटा अनाज आज अमीरों की पसंद हो गया है: सीएम धामी

Writer D by Writer D
13/05/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के सशक्त नेतृत्व से आज विश्व में ‘श्रीअन्न’ की स्वीकार्यता बढ़ी है। एक समय यह गरीबों का भोजन माना जाता था, लेकिन आज यह अमीरों की पसंद वाला भोजन बन गया है। मुख्यमंत्री  शनिवार को सर्वे ऑफ इण्डिया, हाथीबड़कला, स्थित सर्वे ग्राउंड में चार दिवसीय ‘श्रीअन्न’ महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि चिकित्सक भी बीमारियों को भगाने के लिए ‘श्रीअन्न’ खाने की सलाह दे रहे हैं। कहने का मतलब कि बीमारियों को दूर भागने का रास्ता मोटे अनाज हैं। यह किसानों के लिए भी बहुत लाभकारी होगा। यह महोत्सव 16 मई तक चलेगा। इस महोत्सव में प्रदेश भर के किसान शामिल हुए हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश  के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री  धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मिलेट्स (Millet) की खेती को प्रोत्साहन देने का काम करेगी। देश के अग्रणी राज्य में शुमार होने के साथ मिलेट्स में अग्रणी हो, इसके लिए काम किया जाएगा। राज्य में प्राकृतिक खेती की जा रही है। वर्ष 2023 मिलेट्स वर्ष मनाया जा रहा है। यह ‘ अन्न’ महोत्सव कारगर होगा। होटलों में ‘ अन्न’ मिले, इसके लिए सरकार प्रयासरत हैं। लोकप्रिय और त्योहारों में ‘श्रीअन्न’ को शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ‘श्रीअन्न’ को घर-घर का अन्न बनाने का संकल्प लेकर महोत्सव से जाएं। यह महोत्सव अपने उद्देश्य में निश्चत ही सफलता प्राप्त करेगा।

उत्तर प्रदेश  के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मोटे अनाजों की उत्तराखंड राजधानी रही है। उत्तराखंड की तरह उत्तर प्रदेश  भी इस तरह के आयोजन कर मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा। मिलेट्स की पौष्टिकता स्वस्थ्य शरीर के लिए उपयोगी है। उत्तर प्रदेश  और उत्तराखंड मिलकर मिलेट्स अनाजों को बढ़ावा देने के लिए देश ही नहीं विदेशों में राष्ट्र और राज्य को ऊंचाइयां देने के लिए काम करेंगे।

इस मौके पर कृषि और कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र के विशेष पहल आज मिलेट्स (Millet) अनाज के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने लगा है। कृषि की ओर नौजवान आ रहे हैं। राज्य के बजट में 73 करोड़ का प्रावधान किया है। राज्य में कृषि भूमि का भले क्षेत्रफल घटा है, लेकिन उत्पादन बढ़ना खुशी का विषय है। सरकार वर्ष 2025 तक मिलेट्स उत्पाद को दोगुना करने का लक्ष्य को लेकर काम कर रही है। राज्य में 50 हजार स्वयंसेवी समूह में 4 लाख 37 हजार बहनें जुड़ी हैं। ये बहनें किसानों से एमएसपी पर मडुवा खरीदेंगी। इसके लिए सरकार उनको मदद कर रही है।

भारत के बाद अब विदेशों में धूम मचाएगी ‘The Kerala Story’, इन देशों में हुई रिलीज

सचिव कृषि और कृषक कल्याण बीबीआरसी पुरुषोत्तम ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा राज्य सरकार मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। पिछले साल 22 रुपये में किसान से मडुवा की ख़रीद होती थी, अब 38 रुपये में इसकी ख़रीदी की जाएगी। एक साल में इतने रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

देहरादून के कैंट सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, कपकोट सुरेश गाड़िया, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत,सचिव कृषि और कृषक कल्याण बीबीआरसी पुरषोत्तम,कृषि निदेशक गौरीशंकर, सिद्दार्थ अग्रवाल, जोगेंद्र पुंडीर आदि उपस्थित रहे।महोत्सव में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में किसानों प्रतिभाग किया है।

महोत्सव में मिलेट (Millet) से सम्बन्धित कुल 134 स्टॉल लगाए गये हैं। इसमें कृषि एवं रेखीय विभागों के 17 स्टॉल, सरकारी एवं गैरसरकारी कृषि विश्वविद्यालय/ कॉलेज के यथा पन्तनगर विश्वविद्यालय, भरसार विश्वविद्यालय विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा, हिमगिरी जी- विश्वविद्यालय, माया ग्रुप ऑफ कोलजेज, गुरु रामराय विश्वविद्यालय, उत्तराचंल विश्वविद्यालय, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, डॉल्फिन पीजी संस्थान, एल्पाइन कॉलेज, देवभूमि विश्वविद्यालय, दून पीजी कॉलेज, पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी आदि के 10 स्टॉल, इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च ऑफ हैदराबाद, एनआरएलएम के समूह, कृषि यंत्रीकरण, जैविक समूह, भारतीय प्रबन्धन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर के स्टार्टअप, पंतजलि योगपीठ, उद्योग विभाग के स्टॉल लगाये गये हैं। इसके साथ ही फूड कोर्ट का स्टॉल भी लगाया गया है। इसके अतिरिक्त महोत्सव में ‘श्रीअन्न’ केन्द्रित चर्चाएं, वैज्ञानिक सत्र, सम्बन्धित संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों और स्टार्टअप की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

‘श्रीअन्न’ महोत्सव में 14 मई को केन्द्रीय राज्य कृषि मंत्री कैलाश चौधरी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, हरियाणा , मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से लगभग 10000 कृषकों द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से प्रतिभाग कराया जा रहा है।

इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च ऑफ हैदराबाद, प्रदेश के सरकारी एवं गैर-सरकारी कृषि विश्वविद्यालय/ कालेजों के विद्यार्थियों, ग्राम्य विकास के कृषक समूहों, प्रमुख होटल व्यवसायी, स्टार्टअप आदि प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्न महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे, जिसमें उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कलाकारों जैसे नरेन्द्र नेगी, सौरभ मैठाणी, प्रीतम भरतवाण, माया उपाध्याय सहित कई कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेंगी। इसके अतिरिक्त अनन्त गोपाल संगीत मंच और पर्वतीय रंगमंच, पौड़ी मिलेट पर नाट्य मंचन और स्वागत गीत प्रस्तुत करेगा।

मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तराखंड के मोटे अनाज (मिलेट) से सम्बन्धित उत्पादों की प्रदर्शनी, उत्तराखंड के प्रमुख समूहों द्वारा मिलेट उत्पाद व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन, स्टार्टअप के जरिए उत्पादों का प्रर्दशन, प्रदेश के प्रमुख होटलों का फूड फेस्टिवल एवं प्रदेश के प्रमुख लोक-कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की झांकियां रहेंगी। अन्न महोत्सव में 13 मई को मिलेट फसलों पर तकनीक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। 14 मई को मिलेट फसलों के सम्बन्ध में उद्यमिता सत्र किया जायेगा और 15 मई को ग्राम्य विकास विभाग/ एनआरएलएम से सम्बन्धित कार्यक्रम किये जायेंगे।

Tags: cm dhamidehradun newsmillet festivalUttarakhand News
Previous Post

चौबीस घंटे से इस जेल के कैदी भूख हड़ताल पर, रखी ये मांगे

Next Post

BPSC ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां चेक करें

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
JEE Main 2026 Session 1 Final Answer Key

BPSC ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां चेक करें

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने लॉंच किया थीम सॉन्ग, योगी सरकार पर इस अंदाज में कसा तंज

28/06/2021
cm dhami

पुष्कर धामी के दोबारा सीएम बनने पर संतों ने दक्ष मंदिर में किया दुग्धाभिषेक

22/03/2022
सीएम योगी

पूर्वांचल में इन्सेफेलाइटिस की सक्सेज स्टोरी दुनिया के सामने लाये मीडिया : योगी

26/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version