• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM धामी ने HNB चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का किया लोकार्पण

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन परिसर का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को विस्तार के साथ सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर देश के प्रमुख केंद्रों में शामिल करेंगे।

बुधवार को सेलाकुई स्थित सेंट्रल होप टाउन में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बातें कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मुख्यमार्ग से विश्वविद्यालय के परिसर तक सड़क का चौड़ीकरण के साथ ट्रंचिग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ़्ट किए जाने के लिए परीक्षण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय का परिसर बनने से क्षेत्र को भी अनेक फायदे होंगे। राज्य में चिकित्सा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के दौरान चिकित्सकों के सेवा समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता है। संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक सराहनीय कार्य हुए। राज्य में 15 से 18 वर्ष के सभी 06 लाख 28 हजार किशोरों का टीकाकरण एक सप्ताह में पूर्ण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के साथ ही अन्य अवस्थापन सुविधाओं को भी विकसित करने के लिए सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

आईएफएस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों में बढ़ोतरी की है, वहीं एमबीबीएस की फीस को भी कम किया है। इसके अलावा एमबीबीएस इंटर्न को मिलने वाले स्टाइपेंड को भी 7500 सौ से बढ़ाकर 17 हजार कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है साल 2025 तक उत्तराखंड को सबसे शीर्ष राज्य के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में रोड, हवाई और रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.हेमचंद्र, दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.आशुतोष सयाना व अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags: cm pushkar singh dhamiHNB Medical Education Universitynatioal newsUttrakhand News
Previous Post

आईएफएस एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

Next Post

कांग्रेस और पंजाब सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

युवा शक्ति ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत : सीएम धामी

15/04/2026
Next Post

कांग्रेस और पंजाब सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए : योगी

यह भी पढ़ें

आतंकवादियों के मुकदमें वापस लेने वाली सरकार दलितों को झूठे केस में फंसाती थी : योगी

27/10/2021
National flag

गणतंत्र दिवस : सख्त सुरक्षा के बीच कश्मीर में फहराया गया तिरंगा

26/01/2021
Governor releases books based on the life of CM Dhami

राज्यपाल ने किया मुख्यमंत्री धामी के जीवन पर आधारित पुस्तकों का विमोचन

27/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version