• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंकवादियों के मुकदमें वापस लेने वाली सरकार दलितों को झूठे केस में फंसाती थी : योगी

Writer D by Writer D
27/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परोक्ष रूप से प्रदेश की पिछली सपा  सरकार पर एक बार फिर हमला किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर हमला करने वाले आतंकवादियों और दंगाइयों के ऊपर से मुकदमा वापस लेने वाली सरकार दलितों पर झूठे केस दर्ज कर फंसाती थी।

ऐसे लोग दलित समाज के कभी हितैषी नहीं हो सकते हैं। वहीं भाजपा सरकार में आज दलित समाज का कोई बालबांका भी नहीं कर सकता। सरकार बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं से समाज के हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली ला रही है। कोरोना कालखंड में हर व्यक्ति का जीवन बचाने का एक माडल खड़ा किया गया।

मुख्यमंत्री योगी, बुधवार को महानगर के अलीगंज स्थित पंचायत सभागार में भाजपा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। दलित संत बाबा दुर्लभ दास को स्मरण कर श्रद्धांजलि देते हुए सीएम योगी ने कहा कि आजादी के समय दो लोग थे, जो दलित समाज की आवाज बने थे। इनमें एक भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर और दूसरे आजादी के कालखंड में बंगाल में पैदा हुए योगेन्द्र नाथ मंडल थे। विद्वता और सामाजिक आंदोलन में दोनों आगे बढ़ रहे थे।

प्रत्येक हिन्दू में हनुमान जैसी शक्ति है, बस उसे जगाने की जरूरत : महामंडलेश्वर

बाबा साहब सदैव देश की एकता, सुरक्षा और अखंडता के पक्षधर थे। उन्होंने कभी पाकिस्तान का समर्थन नहीं किया। उनका मानना था कि देश में रहते हुए समाज के दबे-कुचलों और वंचितों की लड़ाई लड़ी जा सकती है। उनका हित सुरक्षित रखा जा सकता है। आजाद भारत के वह पहले कानून मंत्री बने।

समाज में फैली सामाजिक बुराइयों की विपरीत परिस्थितियों में दलितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ी। संविधान निर्माण में  उनकी अग्रणी भूमिका थी। आज देश उन्हें आदर और सम्मान के साथ याद करता है। वहीं योगेन्द्रनाथ मंडल पाकिस्तान के हिमायती थे।

आजादी के बाद पाकिस्तान चले गये और वहाँ के पहले कानून मंत्री बने। लेकिन उनके सामने ही पाकिस्तान में जब हिन्दुओ और दलितों के कत्लेआम होने लगे तो भागकर हिन्दुस्तान चले आये। भारत में 1950 से लेकर 1965 तक गुमनामी में निर्वासित जीवन बिताना पड़ा । आज उनका कोई नाम तक नहीं लेता है।

जनता के साथ हर सुख-दुख में सरकार खड़ी हैं : सीएम धामी

मुख्यमंत्री योगी ने दलित समाज का आह्वान किया कि घर-घर जाकर लोगों को शासन की योजनाओं और नीतियों से अवगत कराएं कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के दलितों, वंचितों का विकास करती है।

भाजपा में दलित समाज का कोई उत्पीड़न नहीं कर सकता है।

Tags: cm yogigoogle newsHindi Samacharup government newsup newsYogi News
Previous Post

प्रत्येक हिन्दू में हनुमान जैसी शक्ति है, बस उसे जगाने की जरूरत : महामंडलेश्वर

Next Post

CM योगी का काशी को जाम मुक्त करने का संकल्प हो रहा सार्थक, ट्रैफिक में दिखा सुधार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Next Post

CM योगी का काशी को जाम मुक्त करने का संकल्प हो रहा सार्थक, ट्रैफिक में दिखा सुधार

यह भी पढ़ें

Joyland, Cannes Film Festival 2022

पाकिस्तानी फिल्म Joyland को Cannes Film Festival 2022 में मिली एंट्री

25/04/2022
अध्यक्ष शाहबाज शरीफ

पाकिस्तान : धनशोधन के मामले में मुस्लिम लीग के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ गिरफ्तार

28/09/2020
economy

भारतीय अर्थव्यवस्था में V-आकार का सुधार

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version