• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड की महिलाओं के उत्पाद मल्टीनेशनल कम्पनियों से बेहतर: सीएम धामी

Writer D by Writer D
12/04/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami inaugurated the training program of Pashu Sakhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि पशु सखी प्रशिक्षण आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। उत्तराखंड देश के लिए हर क्षेत्र में एक मॉडल राज्य बन सकता है। यहां की महिलाओं की ओर से निर्मित उत्पाद मल्टीनेशनल कम्पनियों के उत्पादों से बेहतर हैं। उत्तराखंड पशु सखी ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है।

बुधवार को सर्वे ऑफ इण्डिया सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने भारत सरकार की ओर से वित्त पोषित ए हेल्प योजनान्तर्गत पशु सखी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 23 ए हेल्प कार्यकत्रियों को ए हेल्प किट वितरित किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि आज प्रदेश के दुर्गम गांव-गांव में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर कुटीर उद्योगों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति प्रदान कर रही हैं। महिलाओं के पास कौशल की कभी कोई कमी नहीं रही और अब यही कौशल उनकी और उनके परिवारों की आर्थिकी को शक्ति प्रदान कर रहा है। उत्तराखंड की महिलाएं मल्टीनेशनल कम्पनियों के उत्पादों से भी बेहतर उत्पादों का निर्माण कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश और कश्मीर के बाद पशु सखी ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने वाला देश का तीसरा राज्य बन गया है। भारत सरकार की विभिन्न क्षेत्रों की योजनाओं का उत्तराखंड में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने की अच्छी संभावनाएं हैं। हर क्षेत्र में उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाया जा सकता है।

सर्वे ऑफ इण्डिया सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत सरकार की ओर से वित पोषित ए हेल्प योजनान्तर्गत पशु सखी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में। 

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के निर्माण में महिलाओं ने अपना विशेष योगदान दिया है। एक बेटे व भाई के रूप में वह राज्य की मातृ शक्ति का आत्मविश्वास बनाए रखने और सेवा के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी समाज की रीढ़ उसकी सशक्त महिलाएं ही हैं, यदि किसी राज्य की नारी शक्ति प्रगति कर रही है तो उस राज्य का विकास सुनिश्चित है, उसे कोई रोक नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व काल में आज देशभर में करीब 23 करोड़ महिलाओं को जन धन खातों के साथ ही सर्वाधिक विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे महिला शक्ति को मिल रहा है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में सबसे आगे रखने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। यह प्रयास आने वाले समय में और भी अधिक उत्साह के साथ जारी रहेंगे।

अब मिलेट से बदलेगी किसानों की तस्वीर: सीएम धामी

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण का संपूर्ण लाभ देने के लिए जिस तेज गति से काम किया, उससे आप राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को समझ सकते हैं।

इस मौके मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री के किसानों,पशुपालकों की आय दुगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में यह एक बड़ा कदम हैं। केन्द्र सरकार की ओर से उत्तराखंड सरकार को हर क्षेत्र की भांति पशुपालन में भी अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। यह योजना मातृ शक्ति के सशक्तीकरण और स्वालम्बन के लिए महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के अपर सचिव वर्षा जोशी, सचिव पशुपालन उत्तराखंड डा.बीवी आर सी पुरुषोत्तम, उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र अंथवाल, विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों, महिला मंगल दलों के सदस्य और महिलाएं मौजूद रहीं।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में, बनाए रखें सतर्कता व सावधानी: सीएम योगी

Next Post

अधिक से अधिक किसानों को दिलाएं पीएम कुसुम योजना का लाभ: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sugar
फैशन/शैली

अब चीनी नहीं आज़माएं ये, स्वाद और हेल्थ दोनों होंगे बेहतर

06/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

06/05/2026
फैशन/शैली

ये पैक ऑइली स्किन पर लाएगा जादुई निखार

06/05/2026
garden
Main Slider

पौधों को कीड़े-मकोड़ों से बचाता है ये पाउ़डर, ऐेसे करें इस्तेमाल

06/05/2026
AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Next Post
CM Yogi

अधिक से अधिक किसानों को दिलाएं पीएम कुसुम योजना का लाभ: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Murder

पेट्रोलिंग के दौरान सिपाही की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

23/11/2024
covid test in up

 चार करोड़ कोविड टेस्ट करने वाला पहला राज्य बना उप्र, पॉजिटिव केसों की संख्या हुई कम

28/04/2021
CM Yogi inaugurated the FM channel of Akashvani 'Kumbhwani'

जो लोग महाकुम्भ तक नहीं पहुंच पाते उन तक पहुंचेगा कुम्भवाणीः सीएम योगी

10/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version