• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस-बीआरएस पर बरसे मुख्यमंत्री धामी, बोले- किसी की मम्मी और दादी की गाथा नहीं सुनना चाहता देश

Writer D by Writer D
25/04/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हैदराबाद
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून/हैदराबाद। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस और बीआरएस की भ्रष्ट नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि देश उनकी मम्मी और दादी की कहानी नहीं सुनना चाहता है। कांग्रेस 60 वर्षों से भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण से देश को बांटने की राजनीति कर रही है।

कांग्रेस ने तेलंगाना के साथ किया विश्वासघात-

तेलंगाना के निजामाबाद लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार अरविंद धर्मपुरी के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा में भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही तेलंगाना के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। तेलंगाना के कालेश्वर घोटाले को भुलाया नहीं जा सकता। दिल्ली शराब घोटाले में बीआरएस के नेताओं का नाम सामने आया है। बीआरएस और कांग्रेस में इंटरनल पार्टनरशिप है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में वर्ग विशेष की वोट पाने की योजनाएं-

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ जैसे मुद्दे लाकर वर्ग विशेष को फायदा पहुंचाकर केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह पर सीधा प्रहार कर कहा कि इन्होंने वर्ग विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की है।

जब डगमगाया पूरा विश्व तब भारत ने भरी उड़ान-

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि हमने धर्मांतरण, लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाया है। भाजपा विकसित भारत और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। कोरोना के समय जब पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई, उस समय भारत ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। कोरोना काल में दुनिया के शक्तिशाली देशों की अर्थव्यवस्था लड़खड़ाने से सभी भारत के सामने झुक गए थे।

मोदी के नेतृत्व में विकास की राह पर आगे बढ़ रहा भारत-

निजामाबाद के हल्दी किसान पिछले 40 वर्ष से हल्दी बोर्ड बनाने की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेलंगाना हल्दी बोर्ड का गठन किया गया है। अब केंद्र सरकार तेलंगाना में गन्ना किसानों की निजाम शुगर फैक्टरी को शुरू करवाने को प्रतिबद्ध है। देश की महिलाओं को आरक्षण देने का काम किसी ने किया है तो नरेन्द्र मोदी ने। प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान में फंसे लोगों को नागरिकता देने का काम किया है। आज सैनिकों को गोली का जवाब देने के लिए किसी से पूछना नहीं पड़ता। अब गोली का जवाब गोलों से दिया जाता है। कोई भी दुश्मन हमारी ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं करता। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का मान बढ़ा है। चारों दिशाओं में भारत विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

इंद्रपुरी के गौरव को फिर प्राप्त करेगी शिव भूमि तेलंगाना-

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि जिस तरह उत्तराखंड के कण-कण में देवताओं का वास है। उसी तरह तेलगांना भी भगवान शिव की भूमि है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निजामाबाद लोकसभा में कई कार्यों को धरातल पर उतारा गया है। आगे भी यह भूमि इंद्रपुरी के गौरव को फिर प्राप्त करेगी।

सनातन की रक्षा से विश्व गुरु की तरफ बढ़ रहे कदम-

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यह चुनाव तुष्टिकरण, भ्रष्टाचारियों, परिवारवाद से नाता रखने वालों के लिए सबक हो, ऐसे में 13 मई को भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करें। इससे भारत जहां दुनिया के सामने मजबूत होगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत का संकल्प साकार होने से सनातन की रक्षा के साथ विश्व गुरु की तरफ मजबूती से कदम बढ़ेंगे।

Tags: cm dhamihyderabad Newslok sabha elections 2024National newstelangana news
Previous Post

भाजपा का इस बार सफाया होना तय, इसीलिए बिगड़ गई है उनकी भाषा : अखिलेश यादव

Next Post

शिवपाल देशहित में भाजपा का साथ दें : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

बेमौसम बारिश को लेकर मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल, फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन कर मुआवजा सुनिश्चित करने के निर्देश

20/03/2026
UPTET
Main Slider

UPTET-2026 का ऐलान, जुलाई में तीन दिन होगी परीक्षा

20/03/2026
CM Dhami
राजनीति

हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

20/03/2026
Yogi government
Main Slider

नौ वर्षों में यूपी पुलिस हुई हाईटेक, स्मार्ट पुलिसिंग और मजबूत कानून व्यवस्था से सुरक्षित बना प्रदेश

20/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर में उत्कृष्ट प्रदर्शन: एके शर्मा

20/03/2026
Next Post
CM Yogi in Etawah

शिवपाल देशहित में भाजपा का साथ दें : योगी

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

भजनलाल शर्मा मंगलवार का चित्तौड जाएंगे

01/04/2024
Ramlala broke old records

रामलला ने तोड़े पुराने रिकार्ड, 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

27/01/2025
बोलिविया के ऊर्जा मंत्री अल्वारो रोड्रिगो गुजमन

बोलिविया : ऊर्जा मंत्री कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version