• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल देशहित में भाजपा का साथ दें : योगी

Writer D by Writer D
25/04/2024
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi in Etawah

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा एवं पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव को खुला ऑफर देते हुए कहा कि शिवपाल को देश हित में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सहयोग करना चाहिये।

मैनपुरी संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के समर्थन में जसवंतनगर स्थित रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुये श्री योगी (CM Yogi) ने गुरुवार को कहा “ चाचा शिवपाल देश हित में भाजपा का सहयोग करें ताकि देश तरक्की कर सके।”

उन्होने कहा “ मुझे तो चाचा शिवपाल पर तरस आता है। वह तो ऐसे है जैसे सत्य नारायण की कथा में जजमान एक होता है जो कथा सुनता है। बाद में अन्य लोगों को चूरन वितरित कर दिया जाता है तो यह केवल चूरन खाने वाले व्यक्ति रह गए हैं। कभी यह मुलायम सिंह यादव के मुख्य सिपहसलार हुआ करते थे और पूरे प्रदेश में उनकी तूती बोलती थी। और आज इनकी क्या हालत हो गई है अगर कोई कार्यक्रम होता है तो उनको बैठने के लिए सोफा नहीं मिलता है, सिर्फ हत्था मिलता है और यह चूरन खाने के आदी हो गए हैं इसलिए मैं आप सबसे कहना चाहता हूं, यह वीर भूमि है चूरन मत खाइए भाजपा के द्वारा सत्ता में भागीदार बनकर आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का कार्य करिए।”

योगी (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडी गठबंधन को कोई कामयाबी मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है । इंडी गठबंधन का कोई भी उम्मीदवार उनकी जानकारी के अनुसार जीत नहीं रहा है।

उन्होंने कहा कि सपा ने अपने परिवार के पांच उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है । बदायूं से आदित्य यादव फिरोजाबाद से अक्षय यादव,मैनपुरी से डिंपल यादव, अखिलेश यादव कन्नौज से और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी पर खुला आरोप लगाया कि एक भी ऐसा यदुवंशी उम्मीदवार नहीं मिला कि जो समाजवादी परिवार के अलावा चुनाव मैदान में उतारा जाता है। समाजवादी परिवार के सभी उम्मीदवारों को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ेगा । हर संसदीय सीट का उनके पास में ब्यौरा पहुंचा हुआ है जिसमें साफ-साफ बताया जा रहा है कि एक भी सीट समाजवादी परिवार का सदस्य जीतने नहीं जा रहा है।

अलका राय, पूजा-जया पाल के मंगलसूत्र का हिसाब दे सपाः सीएम योगी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए योगी ने कहा “ अखिलेश यादव डर के कारण आजमगढ़ सीट से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं दिखा सके हारने के लिए अपने भाई धर्मेंद्र यादव को एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतार दिया है । धर्मेंद्र यादव को भाजपा के दिनेश लाल पहले की तरह बुरी तरह से पराजित करेंगे।

योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का जो गठबंधन हुआ है उसे आम जनमानस किसी भी सूरत में स्वीकार करने की स्थिति में नहीं है क्योंकि एक दफा यह गठबंधन पूरी तरह से फेल हो चुका है और आगे भी इस गठबंधन का कोई फायदा नहीं मिलेगा।

उन्होने कहा कि कांग्रेस राम और कृष्ण की विरोधी है और अखिलेश यादव ने उन्हें अपने गले में माला की तरह डाल रखा है, इसे दुर्भाग्य नहीं तो और क्या कहेंगे। अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो सपा कांग्रेस के गुंडे आपकी संपत्ति हड़प लेंगे।

Tags: cm yogiEtawah newslok sabha elections 2024Yogi News
Previous Post

कांग्रेस-बीआरएस पर बरसे मुख्यमंत्री धामी, बोले- किसी की मम्मी और दादी की गाथा नहीं सुनना चाहता देश

Next Post

पांच माह के मासूम की हत्यारी माँ गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पूजा घर के ऊपर-नीचे भूलकर भी न बनाएं ये जगहें, जानें वास्तु नियम

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

सपा-बसपा सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रहीं, हमारी सरकार 9.5 लाख नौकरियां दे चुकी: हंसराज विश्वकर्मा

17/09/2026
Main Slider

उपराज्यपाल संधू से मिले यूपी अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ सदस्य परविंदर सिंह

17/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में सजेगा मुरादाबाद का संसार, 78 स्टॉलों पर दिखेगी पीतल के उत्पादों की चमक और नए हुनर की धमक

17/09/2026
Main Slider

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है यूपी की 25 करोड़ जनता: मुख्यमंत्री योगी

17/09/2026
Next Post
Arrested

पांच माह के मासूम की हत्यारी माँ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Jyotipriya Mallik

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को किया गिरफ्तार

27/10/2023
arrested

मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी घायल गिरफ्तार

02/04/2022
Business

धनतेरस पर जमकर हुई धन की बरसात, करोड़ों का हुआ व्यापार

03/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version