• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM धामी ने 126 नवचयनित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

Writer D by Writer D
27/02/2025
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 126 नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। पिछले साढ़े तीन साल में राज्य में 20 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नौकरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आपके जीवन में एक नया अध्याय लेकर आया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव चयनित अभ्यर्थी लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई ग्राम पंचायत का अभिन्न अंग बनकर गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए गांवों का विकास जरूरी है। गांवों के विकास में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इस कानून में सजा और जुर्माने के कड़े प्रावधान किए गए हैं। जब कोई मेहनती और ईमानदार व्यक्ति अपनी लगन और मेहनत के दम पर कोई मुकाम हासिल करता है तो वह आम लोगों के दर्द और परेशानियों को समझता है और अपना काम ईमानदारी से करता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से शहरों के साथ गांवों के विकास पर प्राथमिकता से काम कर रही है । राज्य में सख्त भू कानून के लिए विधानसभा में विधेयक पारित किया गया है।

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि हमारे आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड निर्माण का सपना इसलिए देखा था कि उत्तराखंड के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचे । उत्तराखंड के सभी लोगों को मिलकर राज्य को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सभी लोगों से किसी भी तरह के बहकावे में आए बिना एक उत्तराखंड की भावना के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि चाहे वो कोई भी हो, चाहे वो मंत्री हों, विधायक हों, सांसद हों या फिर कोई आम उत्तराखंडी , उत्तराखंड की एकता से खिलवाड़ करने वालों को सरकार माफ नहीं करेगी ।

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा, “आज से हर तरह के भड़काऊ बयानों को गंभीरता से लिया जाएगा और उत्तराखंड की अस्मिता से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। “

Tags: cm dhami
Previous Post

उत्तराखंड में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर रिपोर्ट सौंपी, मुख्यमंत्री से मिले आयोग अध्यक्ष

Next Post

CM साय की ऐतिहासिक पहल: छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी

Writer D

Writer D

Related Posts

अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Jan ki Sarkar Jan ke Dwar
राजनीति

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनसेवा का सशक्त मॉडल

31/01/2026
Savin Bansal
राजनीति

निराश्रित गोवंश संरक्षण के लिए नए गोसदनों को मिली मंजूरी

31/01/2026
Digital Agriculture
उत्तर प्रदेश

खेती में डिजिटल टेक्नोलॉजी व डेटा का होगा इस्तेमाल

31/01/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना में यूपी की मजबूत भागीदारी, 10.94 लाख से अधिक आवेदन

31/01/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

CM साय की ऐतिहासिक पहल: छत्तीसगढ़ की जनता बनी महाकुंभ 2025 की साक्षी

यह भी पढ़ें

grandmother married to a young boy

दादी ने परपोते की उम्र के लड़के से की शादी, फिर होटल के कमरे से लाइव चलाया वीडियो

11/09/2021
Accused attempted suicide in Mahoba jail

कैदी ने कांच के टुकड़े खाकर की आत्महत्या की कोशिश, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

27/09/2025
Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या के दिन न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

22/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version