• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शीतलहर से बचाव में मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाई तत्परता, हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी राहत

Writer D by Writer D
30/12/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को उत्तराखंड में शीतलहर से बचाव के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शीतलहर से बचाव के लिए जरूरी उपायों की निर्देशित किया ताकि आम जनता और विशेष रूप से जरूरतमंदों को कोई परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों से कहा कि शीतलहर से बचाव के लिए रेन बसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और इनका समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। इसके अलावा जरूरतमंदों को कंबल, दस्ताने, मौजे और अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। शीतलहर के दौरान अलाव की व्यवस्था की गई है, इसके बारे में लोगों को सूचित किया जाए ताकि वे ठंड से बच सकें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बर्फबारी के कारण सड़कों पर यातायात बाधित न हो, इसके लिए आवश्यक संसाधनों का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिलाधिकारियों से गर्भवती महिलाओं का डाटा तैयार रखने की बात की, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में उन्हें त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सके। निराश्रित पशुओं के लिए भी शीतलहर से बचाव के उपायों का निर्देश दिया गया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बैठक में यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे और किसी भी गलत तरीके से इसका फायदा न उठाया जाए। इसके अलावा बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के संदर्भ में भी मुख्यमंत्री ने सभी विभागों से समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने शीतलहर से बचाव के लिए उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी।

Tags: cm dhami
Previous Post

अंतरिक्ष की दुनिया में ISRO ने फिर रचा इतिहास, Spadex मिशन की सफल लॉन्चिंग

Next Post

मुख्यमंत्री ने अजमेर और बीकानेर संभाग के विधायकों के साथ की बैठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

Chardham Yatra 2026: गंगोत्री-यमुनोत्री के खुले द्वार, आज से चारधाम यात्रा का शंखनाद

19/04/2026
Suryapratap Shahi
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 24 से शुरू होगा रश्मिरथी पर्व, दिनकर की कृति पर तीन दिवसीय भव्य आयोजन

18/04/2026
PM Modi
Main Slider

विपक्ष ने एक तरह महिलाओं के सपने को कुचल दिया…महिला आरक्षण पर बोले PM मोदी

18/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम संदेश सुना

18/04/2026
black marketing lpg
Main Slider

LPG सिलेंडर कालाबाजारी व अवैध गैस रिफिलिंग पर जिला प्रशासन का सख्त एक्शन; प्राथमिकी दर्ज

18/04/2026
Next Post
CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री ने अजमेर और बीकानेर संभाग के विधायकों के साथ की बैठक

यह भी पढ़ें

Anand Bardhan

AMRUT 2.0 के तहत जल संरक्षण परियोजनाओं को मंजूरी, रुद्रपुर-काशीपुर में स्मार्ट वाटर मीटरिंग को हरी झंडी

05/03/2026
Avnish Awasthi

अवैध शराब के धंधे में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई : अवस्थी

07/06/2021
Nails

इन दिनों में भूलकर भी न काटें नाखून, घर में आती है दरिद्रता

18/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version