• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

AMRUT 2.0 के तहत जल संरक्षण परियोजनाओं को मंजूरी, रुद्रपुर-काशीपुर में स्मार्ट वाटर मीटरिंग को हरी झंडी

Writer D by Writer D
05/03/2026
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण को मजबूत करने के उद्देश्य से AMRUT 2.0 के अंतर्गत गठित हाई पावर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव आनंद बर्धन (Anand Bardhan) ने की, जिसमें वर्षा जल संचयन, जल पुनर्भरण तथा शहरी जल प्रबंधन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

बैठक में हल्द्वानी और नैनीताल क्षेत्र में लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं के अंतर्गत जल पुनर्भरण संरचनाओं के विकास और पार्कों के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों को स्वीकृति दी गई। इनमें हरिहर कॉलोनी, विश्वविद्यालय हल्द्वानी, उषा रूपक कॉलोनी नैनीताल और सुदर्शन कॉलोनी हल्द्वानी में जल पुनर्भरण विकास तथा पार्कों के सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं।

इसी प्रकार बहादराबाद क्षेत्र में वर्षा जल संचयन के लिए रिचार्ज शाफ्ट की स्थापना, शिवालिक नगर स्थित रामधाम कॉलोनी पार्क में संचयनित जल से भू-जल पुनर्भरण हेतु रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण तथा हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के राजलोक कॉलोनी पार्क में भू-जल रिचार्ज से संबंधित परियोजनाओं को भी मंजूरी प्रदान की गई।

बैठक में इमलीखेड़ा नगर पंचायत द्वारा रांगड़वाला क्षेत्र में स्थित तालाब के नवीनीकरण (रेनोवेशन) की योजना को भी स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त देहरादून के नवादा क्षेत्र में तालाब के नवीनीकरण और रिचार्ज शाफ्ट निर्माण तथा डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में रिचार्ज शाफ्ट निर्माण के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

बैठक में AMRUT 1.0 के अंतर्गत पहले स्वीकृत परियोजनाओं में हुई लगभग 39.82 करोड़ रुपये की बचत के उपयोग पर भी निर्णय लिया गया। इस राशि से रुद्रपुर और काशीपुर नगर क्षेत्रों में वाटर मीटर अधिष्ठापन से जुड़े प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई, जिससे शहरी जल प्रबंधन प्रणाली को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

मुख्य सचिव आनंद बर्धन (Anand Bardhan) ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा, भू-जल स्तर में सुधार होगा और शहरी क्षेत्रों में जल संसाधनों के संरक्षण व प्रबंधन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी परियोजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में सचिव नितेश झा, वी षणमुगम, युगल किशोर पंत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: Anand Bardhan
Previous Post

शरद पवार के खिलाफ नहीं बीजेपी ने नहीं उतारे उम्मीदवार, निर्विरोध पहुंच जाएंगे राज्यसभा

Next Post

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले बड़ी हलचल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post
CV Anand Bose

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले बड़ी हलचल

यह भी पढ़ें

13 तालिबान आतंकवादी ढेर

अफगानी सेना की कार्रवाई में 13 तालिबान आतंकवादी ढेर

16/02/2021
keto diet

इन कीटो डाइट को फॉलो कर कुछ ही समय में कम कर सकते हैं वजन…

28/06/2021
Sambha violence: FIR against SP MP Ziaur Rahman Barq

Sambhal Violence: हिंसा भड़काने के लिए सांसद और MLA के बेटे पर FIR

25/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version