• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शरद पवार के खिलाफ नहीं बीजेपी ने नहीं उतारे उम्मीदवार, निर्विरोध पहुंच जाएंगे राज्यसभा

Writer D by Writer D
05/03/2026
in महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sharad Pawar

Sharad Pawar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) 2026 में सात सीटों के लिए केवल सात उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। इस हिसाब से 85 वर्षीय शरद पवार (Sharad Pawar) समेत सत्ताधारी गठबंधन के कई दिग्गज बिना कोई चुनाव लड़े ही संसद के उच्च सदन में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।

महाराष्ट्र में 16 मार्च को राज्यसभा की सात सीटों के लिए चुनाव होने थे। गुरुवार, 5 मार्च को मुंबई के विधान भवन में नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन था। आम तौर पर क्रॉस-वोटिंग और सियासी जोड़-तोड़ के डर से अतिरिक्त उम्मीदवार उतारे जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। 7 सीटों के मुकाबले केवल 7 ही नेताओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जब सीट से ज्यादा उम्मीदवार ही नहीं हैं, तो चुनाव में वोटिंग की कोई आवश्यकता नहीं रह जाती। ऐसे में सभी सातों उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना केवल एक औपचारिकता भर रह गया है।

सुप्रिया सुले ने भरा पर्चा

विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) की तरफ से केवल एक ही उम्मीदवार मैदान में है, और वो हैं खुद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक शरद पवार (Sharad Pawar)। 85 वर्षीय पवार अपने खराब स्वास्थ्य के कारण गुरुवार को मुंबई के विधान भवन में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके। उनकी गैरमौजूदगी में उनकी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने उनकी ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया। स्वास्थ्य कारणों के बावजूद, पवार का राजनीतिक कद उन्हें एक बार फिर निर्विरोध राज्यसभा ले जा रहा है।

दूसरी तरफ, सत्ताधारी महायुति (Mahayuti) गठबंधन ने अपने कोटे की सभी 6 सीटों पर उम्मीदवारों के पर्चे भरवा दिए हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के प्रमुख रामदास आठवले और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर नेता विनोद तावड़े का है। ये दोनों दिग्गज भी बिना किसी चुनावी टेंशन के राज्यसभा की सीढ़ियां चढ़ने के लिए तैयार हैं।

Tags: Sharad Pawar
Previous Post

डॉक्टर पर विश्वास हो तो दवा भी असर करती है और दुआ भी: मुख्यमंत्री योगी

Next Post

AMRUT 2.0 के तहत जल संरक्षण परियोजनाओं को मंजूरी, रुद्रपुर-काशीपुर में स्मार्ट वाटर मीटरिंग को हरी झंडी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हर अग्निवीर को पक्की नौकरी देने की तैयारी, CM सैनी ने विभागों से मांगी रिक्तियों की सूची

09/10/2026
पंजाब

CJP की B-टीम’ के आरोपों पर CM मान का पलटवार, 140 करोड़ भारतीयों को बताया अपनी A-टीम

09/10/2026
Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा में धान-बाजरा खरीद तेज करने के निर्देश, CM सैनी ने अधिकारियों को चेताया

09/10/2026
राष्ट्रीय

नायब सैनी सरकार के 2 साल पूरे, 17 अक्टूबर को पेश होगा रिपोर्ट कार्ड

09/10/2026
Next Post
Anand Bardhan

AMRUT 2.0 के तहत जल संरक्षण परियोजनाओं को मंजूरी, रुद्रपुर-काशीपुर में स्मार्ट वाटर मीटरिंग को हरी झंडी

यह भी पढ़ें

32MP सेल्फी कैमरा और वायरलेस चार्जिंग के साथ आया Moto G Power (2026) स्मार्टफोन, जानें कीमत

32MP सेल्फी कैमरा के साथ आया Moto G Power स्मार्टफोन, जानें कीमत

17/12/2025
CM Yogi

CM योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमानगढ़ी और रामलला का किया दर्शन पूजन

14/08/2026
Mishra 'Lion is old but he is not old'

मिश्रा’ की गेंदबाजी देख फैंस बोले ‘शेर की उम्र ज्यादा है लेकिन बूढ़ा नहीं हुआ वो’

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version