• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय और प्रोत्साहन राशि का किया हस्तांतरण

Writer D by Writer D
07/01/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम स्तर पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन एवं मानदेय धनराशि का एकसाथ ऑनलाइन डीबीटी हस्तान्तरण किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने 33717 कार्यकर्ताओं को दिसम्बर माह के लगभग 24 करोड़ रुपये मानदेय का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया। जिसमें 14495 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 9300 प्रति कार्मिक की दर से लगभग 13.48 करोड़ एवं 1426 सहायिकाओं को 5250 प्रति कार्मिक की दर से लगभग 7.5 करोड़ और 4957 मिनी कार्यकर्ताओं को 6250 प्रति कार्मिक की दर से लगभग 3 करोड़ का भुगतान किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में राज्य सरकार की ओर से हर वर्ग के लोगों को राहत देने का कार्य किया गया। सराहनीय कार्य करने वाले फ्रंट लाइन वर्कर को प्रोत्साहन राशि भी दी गई। राज्य में सीमित संसाधन होने एवं कोविड के कारण राजस्व में वृद्धि न होने के बावजूद भी समाज के हर वर्ग को राहत देने के प्रयास किये गये हैं। लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से समय पर भुगतान किया जा रहा है। स्वास्थ्य, चिकित्सा, संस्कृति, परिवहन एवं अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों की हर संभव मदद की गई। जन समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये गये हैं। समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही हैं।

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने ऑनलाइन जुड़ते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभाग की रीढ़ हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि भी की है।

भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व विकास कराया : सीएम पुष्कर

विभाग के सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत 3067 लाभार्थियों को रुपये 3000 प्रति लाभार्थी की दर से माह जनवरी के लिए कुल 92 लाख का ऑनलाइन डीबीटी हस्तान्तरण भी कार्यक्रम के दौरान किया गया। आंगनबाड़ी कार्मिक संगठनों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में क्रमशः 1800, 1500 एवं 1500 की वृद्धि की गई है। जिसके पश्चात उत्तराखंड देश में आंगनबाड़ी कार्मिकों को सर्वाधिक मानदेय देने वाला तीसरा राज्य हो गया है। कोरोना काल में आंगनबाड़ी कर्मियों द्वारा समर्पित भाव से किये गए कर्तव्य पालन के लिए प्रोत्साहन स्वरूप मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के क्रियान्वयन के लिए समस्त 33717 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को 200 प्रति कार्मिक की दर से कुल 6.74 करोड़ का ऑनलाइन डीबीटी हस्तांतरण भी किया गया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में आंगनबाड़ी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका के दृष्टिगत कोरोना के बचाव एवं रोकथाम के लिए सराहनीय प्रयास करने वाली कार्यरत कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप 5 माह तक 2000 रुपये प्रतिमाह धनराशि के भुगतान की घोषणा की गई थी। जिसका क्रियान्वयन करते हुए माह सितंबर की प्रोत्साहन राशि अक्टूबर में, माह अक्टूबर की राशि नवंबर में, माह नवंबर की राशि दिसम्बर में तथा माह दिसम्बर की प्रोत्साहन राशि आज कार्यक्रम के दौरान हस्तांतरित की गई। इसी प्रकार माह जनवरी की धनराशि फरवरी में हस्तांतरित की जाएगी। डीबीटी के माध्यम से इस धनराशि का हस्तांतरण इंडसइंड बैंक के सहयोग से किया गया ।

Tags: cm pushkar singh dhamidehradun newsUttrakhand News
Previous Post

भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व विकास कराया : सीएम पुष्कर

Next Post

राष्ट्रीय फलक पर फिर चमका यूपी, जल संरक्षण में देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Exercises
Main Slider

सिटिंग जॉब वाले अपने रुटीन में शामिल करें ये एक्सरसाइज़

13/02/2026
Anand Bardhan
राष्ट्रीय

यूटीयू परिसरों को मजबूत करने की तैयारी, तकनीकी शिक्षा के ढांचे पर फोकस

12/02/2026
ODOP
उत्तर प्रदेश

ओडीओपी योजना से बदली कारीगरों की तकदीर, 3.16 लाख लोगों को मिला रोजगार

12/02/2026
PM Modi to inaugurate 'Seva Teerth' tomorrow
Main Slider

अब सेवा तीर्थ से चलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

12/02/2026
Anand Bardhan
राजनीति

व्यय वित्त समिति की बैठक में 210 करोड़ से अधिक के विकास प्रस्तावों को स्वीकृति

12/02/2026
Next Post
Water

राष्ट्रीय फलक पर फिर चमका यूपी, जल संरक्षण में देश में सर्वश्रेष्ठ राज्य

यह भी पढ़ें

फाइनल ईयर की परीक्षाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को 14 अगस्त तक टाला

10/08/2020
Rajinikanth

रजनीकांत की पॉलिटिक्स में एंट्री पर ये बोले मार्कंडेय काटजू

03/12/2020
Rashmi desai video

रश्मि देसाई का वीडियो रिलीज, फैंस बोले- क्या जान लेगी मेरी

25/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version