• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम धामी ने धोए कांवड़ियों के चरण, हेलीकॉप्टर से की पुष्पवर्षा

Writer D by Writer D
30/07/2024
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को ओम पुल के समीप आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से आए शिवभक्त कांवड़ियों (Kanwariyas) का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों के चरण धोए और उन्हें सम्मान स्वरूप गंगाजल भेंट किया। इस अवसर पर हर की पैड़ी से लेकर नारसन बॉर्डर तक कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होने से कांवड़िए गदगद दिखायी दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह को मां गंगा एवं भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। राज्य सरकार को कांवड़ियों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है। कांवड़ यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाकर सरकार इस यात्रा में कांवड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है।

कांवड़ियों की सेवा करना सभी के लिए पुण्य का काम है। धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रियों के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य कैंप, शौचालय, पार्किंग, टीन शेड, विश्राम स्थल की पर्याप्त व्यवस्था की है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष व्यवस्थाओं को और अधिक सुधारा गया है।

अनुपूरक बजट में ऊर्जा विभाग को 2000 करोड़ परियोजना व्यय हेतु मिला अनुदान

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि पिछले वर्ष कांवड़ यात्रा में करीब चार करोड़ से अधिक कांवड़िए उत्तराखंड आए थे। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के उत्तराखंड आने का अनुमान है, जिसके लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि सरकार आस्था एवं विकास के साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी कांवड़ श्रद्धालु गंगा जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ मेले के सुचारू प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यों की भी सराहना की। इस दौरान भाजपा नेता, प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiKanwar YatrakanwariyasNational newsUttarakhand News
Previous Post

अनुपूरक बजट में ऊर्जा विभाग को 2000 करोड़ परियोजना व्यय हेतु मिला अनुदान

Next Post

योगी के मंत्री नन्दी के बेटे-बहू का एक्सीडेंट, पीजीआई रेफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Chhattisgarh
Main Slider

विदेशी मेहमानों का दिल जीत रहा है छत्तीसगढ़, इको-टूरिज्म बना बड़ा हब

21/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में हाट बाजार निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका: उपमुख्यमंत्री

21/05/2026
Prashant Kishore
Main Slider

चुनाव में हर के बाद PK ने बदला अपना ठिकाना, घर छोड़ यहां डाला डेरा

21/05/2026
Bomb Threat
क्राइम

हाई अलर्ट पर चंडीगढ़: स्कूलों से लेकर CM दफ्तर और रेल ट्रैक तक बम की धमकी

21/05/2026
PM Modi
राजनीति

5 देशों के दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम मोदी! आज मंत्रिपरिषद की महा-बैठक

21/05/2026
Next Post
Car Accident

योगी के मंत्री नन्दी के बेटे-बहू का एक्सीडेंट, पीजीआई रेफर

यह भी पढ़ें

loot

पेट्रोल पंप मालिक से लाखों रुपयों की लूट

05/02/2022
Magh Month

इस दिन से शुरू हो रहा है माघ महीना, जानें इस माह में क्या करें और क्या न करें

12/01/2025
अमूल ने किया अमितभा का स्वागत

कोरोना से जंग जीतने देने के बाद अमूल ने नायाब अंदाज में किया बिग बी का स्वागत

04/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version