• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में हस्तशिल्पियों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: नायब सैनी

Writer D by Writer D
13/12/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh Saini

CM Nayab Singh Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में आयोजित क्राफ्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में हस्तशिल्पियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना चलाई है, जिसके तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके पारंपरिक उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने में सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जा रही है। कारीगरों के कौशल को निखारने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी प्रधानमंत्री के इसी विजन को आगे बढ़ा रही है और प्रदेश में शिल्पकारों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि क्राफ्ट रूट्स संस्था द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी ने हस्तशिल्पियों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच प्रदान किया है। इस संस्था ने लगभग 75,000 युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में निपुण किया है।

उन्होंने (CM Nayab Saini) कहा कि भारत विविधताओं का देश है। यहाँ हर प्रांत, हर क्षेत्र और हर समुदाय की अपनी विशिष्ट कला और शिल्प परंपरा है। क्राफ्ट रूट्स संस्था ने इन सभी परंपराओं को एक छत के नीचे लाने का सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रदर्शनी का मंच नहीं है, बल्कि यह उन कारीगरों और शिल्पकारों के सम्मान का प्रतीक है, जो अपने जीवन के हर पल को शिल्प को समर्पित करते हैं।

उन्होंने (CM Nayab Saini) कहा कि मानव सभ्यता और संस्कृति के विकास में हस्तशिल्प और हथकरघा का महत्त्वपूर्ण योगदान है। इतिहास से पता चलता है कि भारत को सोने की चिड़िया बनाने में हस्तशिल्पियों और हथकरघा से जुड़े कागिरगरों का बड़ा योगदान रहा है। आज 21वीं सदी में भारत फिर दुनिया की बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है, जिसमें आप जैसे कुशल हाथों का बड़ा योगदान होगा।

पीएम मोदी और सीएम योगी के डिजिटल महाकुम्भ का संकल्प हुआ साकार

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान 28 नवंबर, 2024 से चल रहे सरस और क्राफ्ट मेले में हस्तशिल्पियों और हथकरघा के कारीगरों को बड़ा मंच प्रदान हुआ है। इस मेले में देश- विदेश के हस्तशिल्पी आए हैं, जिन्होंने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है, जिसे देखकर लोगों को प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर क्राफ्ट रूट्स संस्था के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Tags: Chandigarh NewsCM Nayab Saini
Previous Post

महाकुंभ 2025 रोडशोः योगी के मंत्रियों ने तमिलनाडु की जनता को दिया प्रयागराज आने का निमंत्रण

Next Post

मुख्यमंत्री की नीतियों से राज्य में आ रहा है विकास का नया दौर

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री की नीतियों से राज्य में आ रहा है विकास का नया दौर

यह भी पढ़ें

Special trains will run for PET exam

पूर्वोत्तर रेलवे ने 268 मृत कर्मियों के आश्रितों को दी नौकरी

17/01/2022

CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वृहद वृक्षारोपण की तैयारी

18/06/2021
line hajir

पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर खाया जहर, दरोगा लाइन हाजिर

11/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version