• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वृहद वृक्षारोपण की तैयारी

Writer D by Writer D
18/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

योगी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वृहद वृक्षारोपण की योजना है। राज्य सरकार एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर करीब सात लाख पौधों का रोपण करवाएगी। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, गृह व यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने वृक्षारोपण के तैयारियों के संबध में शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक भी की।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में अवनीश अवस्थी ने निर्माणकर्ता कम्पनियों व पीआईयू के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना के अन्र्तगत सात लाख पौधों का वृहद वृक्षारोपण किये जाने का लक्ष्य है। इसके लिये उन्होंने वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर विस्तृत कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। इस कार्य के लिये एक्सप्रेस-वे के प्रत्येक पैकेज पर शीघ्र नोडल अधिकारी तय करने का भी निर्देश दिया।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर शोभाकार, औषधीय, फूलदार एवं इमारती लकड़ियों वाले वृक्षों का रोपण किया जाएगा। साथ ही सड़क के बीच में मीडियन पर शोभाकार वृक्षों का रोपण कराया जाएगा।

कोरोना कमजोर जरूर हुआ है, खत्म नहीं : सीएम योगी

इसके अलावा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर स्थित गांवों के ग्रामीणों को वन विभाग के सहयोग से निशुल्क पौधों का वितरण किया जाएगा। परियोजना के अन्तर्गत आने वाले बड़े वृक्षों के लिए वन विभाग के सहयोग से वृक्षों को जड़ से हटाकर इंटायर ट्री प्लानटेशन (ईटीपी) पद्धति से दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने हेतु भी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

श्री अवस्थी ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना का 90 प्रतिशत से ऊपर भौतिक कार्य सम्पन्न हो चुका है। कार्य तीव्र एवं निर्बाध गति से चल रहा है। परियोजना पर मिट्टी का 99.90 प्रतिशत कार्य, जीएसबी का 99 प्रतिशत, डब्लूएमएम का कार्य 98.53 प्रतिशत, डीबीएम का कार्य 98 प्रतिशत तथा संरचनाओं का 99 प्रतिशत, रेलवे ओवर ब्रिज का 99 प्रतिशत तथा फ्लाई ओवर का 99 प्रतिशत कार्य सम्पन्न हो चुका है।

उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर आपातकालीन स्थिति में लड़ाकू विमानों की लैण्डिंग के लिए बनाई जा रही हवाई पट्टी का कार्य भी पूरा हो चुका है।

Tags: Avnish AwasthiLucknow NewsPurvanchal Expressway
Previous Post

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव ने अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

Next Post

प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख भाजपा के होंगे : केशव

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
keshav maurya

प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख भाजपा के होंगे : केशव

यह भी पढ़ें

India Australia ODI match

आंकड़ों में टीम इंडिया पर भारी पड़ी ऑस्ट्रेलिया

29/11/2020
PM Modi

वंदे मातरम् के शब्दों से अंग्रेज डर गए, इस पर रोक लगा दी गई… लोकसभा में बोले पीएम मोदी

08/12/2025
CM Dhami

सीएम धामी ने ‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग

26/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version