• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरियाणा को मिले एसवाईएल का पानी, बड़े भाई की भूमिका अदा करे पंजाब: नायब सैनी

Writer D by Writer D
28/06/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Singh

CM Nayab Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह (CM Nayab Singh) ने एसवाईएल की मांग को दोहराते हुए कहा है कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है और बड़े भाई का फर्ज है कि वो छोटे भाई को निराश न होने दे। उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा एक ही परिवार है, एक ही घर है, इसलिए बड़े भाई से वे आग्रह करते हैं कि वह हमें पानी दे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) तथा परिवहन मंत्री असीम गोयल ने शुक्रवार को अमृतसर में स्वर्ण मंदिर श्री हरमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब) में मत्था टेका और गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि की कामना की।

उन्होंने (CM Nayab Singh)  लंगर घर में आम आदमी की तरह संगत में बैठकर गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने लंगर छकने के बाद लगभग 15 मिनट बरतन सेवा भी की। उनके साथ परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा व श्री दरबार साहिब का चित्र भेंट किया गया।

बाद में मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने अमृतसर के निकट भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल राम तीर्थ मंदिर में भी दर्शन किए और भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि का यह तपोभूमि है। माँ सीता ने यहां लव-कुश को शिक्षा दी थी। पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना भगवान वाल्मीकि ने की थी। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से लोग यहां शीश नवाते हैं और भगवान वाल्मीकि का आशीर्वाद लेते हैं। मंदिर कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा और भगवान वाल्मीकि जी का चित्र भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह पहुंचे राधा स्वामी सत्संग ब्यास, बाबा गुरिंदर सिंह से लिया आशीर्वाद

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि आज सिख गुरुओं की पवित्र नगरी अमृतसर में आकर मन को बड़ा सुकून मिला, ये एक पवित्र स्थान है। गुरुओं की वाणी से हमें संकल्प लेना चाहिए कि जो रास्ता उन्होंने दिखाया था, हम उस पर चलकर खरे उतरेंगे।

उन्होंने (CM Nayab Singh) कहा कि हरियाणा का हर व्यति स्वस्थ हो और अपने जीवन में आगे बढ़े, यही अरदास मैंने गुरु के चरणों में की है। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे एक नई ऊर्जा और शक्ति मिली है। गुरुओं के चरणों में नतमस्तक होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

Tags: Chandigarh NewsCM Nayab Singhharayana newsNational news
Previous Post

नगर निगम के दो अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलम्बित,

Next Post

फिल्म सिटी से 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, 5-7 लाख को अप्रत्यक्ष रूप से होगा लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

UPCIDA
उत्तर प्रदेश

अहमदाबाद में यूपीसीडा ने फार्मा रोड शो का किया सफल आयोजन

06/06/2025
PATA
उत्तर प्रदेश

बैंकॉक में यूपी टूरिज्म की इंटरनेशनल ब्रांडिंग की तैयारी में जुटी योगी सरकार

06/06/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ओवरलोड परिवर्तको की क्षमता वृद्धि का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा: एके शर्मा

06/06/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

22 जून तक पूरा कर लें आयुष विवि के सभी कार्य : मुख्यमंत्री

06/06/2025
Omar Abdullah
राजनीति

जो अंग्रेज नहीं कर सके वह मोदी ने कर दिखाया, उमर अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी की तारीफ

06/06/2025
Next Post
Film City

फिल्म सिटी से 50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, 5-7 लाख को अप्रत्यक्ष रूप से होगा लाभ

यह भी पढ़ें

terrorist target

हनुमान सेतु मंदिर और अमीनाबाद बाजार थे आतंकियों के निशाना : सूत्र

14/07/2021
Roadways

यूपी रोडवेज ने मई 2023 तक प्राप्त किया 1656.51 करोड़ का राजस्व

07/06/2023
apple store

ऐप्पल अगले दो महीने में भारत में अपना ऑनलाइन स्टोर खोलने को तैयार

26/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version