• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नगर निगम के दो अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलम्बित,

Writer D by Writer D
28/06/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Suspended

Suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शासकीय आदेशों की अवहेलना, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर नगर निगम आगरा एवं लखनऊ के दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित (Suspended) कर दिया है। इसमें नगर निगम, आगरा में उत्तर प्रदेश पालिका (केन्द्रीयित) स्वास्थ्य सेवा के जोनल सेनेटरी ऑफीसर महेश चन्द्र को शासकीय आदेशों की अवहेलना व अवचार पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। इसी प्रकार नगर निगम, लखनऊ में जोन-07 के अधिशासी अभियंता (सिविल) बिजेन्द्र पाल को अपने पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित (Suspended) कर दिया गया है। इन दोनों निलम्बित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति भी कर दी गई है।

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने इस संबंध में शुक्रवार को निलम्बन आदेश जारी कर दिया है। जारी ओदश में कहा गया है कि नगर निगम आगरा के जोनल सेनेटरी ऑफिसर को दिसम्बर 2023 में नगर निगम मथुरा-वृन्दावन में इसी पद पर तैनाती के आदेश दिए गए थे। जिस पर महेश चन्द्र द्वारा नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया। साथ ही इस अनुशासनहीनता पर उनका स्पष्टीकरण मांगने पर भी उन्होंने शासकीय आदेशों की अवहेलना की थी।

इसी प्रकार लखनऊ नगर निगम में जोन-7 के अधिशासी अभियन्ता (सिविल) बिजेन्द्र पाल द्वारा अपने क्षेत्रों में नाला सफाई के कार्य को समय से न कराये जाने, अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक न किये जाने तथा कार्यों में रूचि न लेने आदि के कारण निलम्बित किया गया है।

बरसात में सीवर का पानी सड़कों, गलियों पर न भरे, करें सम्पूर्ण व्यवस्था: एके शर्मा

नगर निगम लखनऊ की महापौर द्वारा जोन-7 स्थित लोहिया नगर, शंकर पुरवा द्वितीय, इन्दिरा नगर वार्ड के पास के नालों की सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया।

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने नगरीय निकायों के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने तथा शासकीय आदेशों की अवहेलना पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। किसी भी कार्मिक का ऐसा वर्ताव स्वीकार नहीं किया जायेगा। मुख्यमंत्री की अपेक्षा एवं मंशानुरूप सभी कार्मिकों को अपने पदीय दायित्वों व कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन तत्परता से करना होगा, जिससे कि प्रदेश की जनता को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले और उनकी पेरशानियों का समय से समाधान हो सके।

Tags: amrit abhijatLucknow Newsnagar nigamup news
Previous Post

बरसात में सीवर का पानी सड़कों, गलियों पर न भरे, करें सम्पूर्ण व्यवस्था: एके शर्मा

Next Post

हरियाणा को मिले एसवाईएल का पानी, बड़े भाई की भूमिका अदा करे पंजाब: नायब सैनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Dhirendra Singh inspected the waterlogged site near Noida Airport following the rain.
उत्तर प्रदेश

जिन्हें जेवर का विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे-जलभराव दिखाई दे रहे : धीरेन्द्र सिंह

12/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

शहीदों के त्याग और बलिदान से नई पीढ़ी को कराएं परिचित, डिप्टी सीएम का अधिकारियों को निर्देश

12/08/2026
Next Post
CM Nayab Singh

हरियाणा को मिले एसवाईएल का पानी, बड़े भाई की भूमिका अदा करे पंजाब: नायब सैनी

यह भी पढ़ें

UP MLC Election Result

Uttrakhand Chunav 2022: बीजेपी ने टिहरी और गैरोला पर इनको दिया टिकट

28/01/2022
CM Vishnudev

जनदर्शन : राजूराम वाचम को मुख्यमंत्री के हाथों मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

19/09/2024
nora fatehi

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की शेयर की तस्वीरें, तो फैंस की बढ़ीं धड़कने

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version