• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM पुष्कर ने एक अरब रुपये से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Writer D by Writer D
08/09/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी बुधवार को पहली बार जिला और मंडल मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां करीब 110 करोड़ (1.1 अरब रुपये) की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

स्थानीय विधायक के अनुरोध पर नगर में घरों को बनाने की ऊंचाई 35 फीट किए जाने की पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी की घोषणा को धरातल पर उतारने, बलियानाला और ठंडी सड़क के भूस्खलन रोकने के सुरक्षात्मक कार्य तत्काल शुरू करने, कैंची धाम में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करने, नैनी झील के चारों ओर बिजली की लाइनों को भूमिगत करने, नगर में कुमाऊंनी लोक संस्कृति के रंग में रंगी प्लाजा हाट बाजार बनाने आदि की घोषणाएं भी कीं।

उन्होंने कैंची में स्वयं के अनुभव एवं प्रस्ताव के आधार पर पाइलट प्रोजेक्ट के आधार पर पार्किंग निर्माण की घोषणा भी की।

उन्होंने अपनी सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ कहा कि राज्य के छह हजार गांवों को इंटरनेट से जोड़ने की योजना का शुभारंभ शीघ्र प्रधानमंत्री के हाथों किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय विधायक संजीव आर्य ने बताया कि पर्यटन नगरी की सबसे बड़ी पार्किंग की समस्या के समाधान के तौर पर नारायण नगर में पार्किंग का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है, और दूसरी बड़ी सीवर लाइनों की समस्या के समाधान के लिए 104 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट स्वीकृत हो गया है।

CM पुष्कर ने विकास कार्यों के लिए 3154 लाख रुपये की दी वित्तीय स्वीकृति

जल्द प्रधानमंत्री मोदी इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री के नगर में पहुंचने से कुछ घंटे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी राह में तल्लीताल डांठ के पास प्रतीकात्मक तौर पर काले झंडे लहराए। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले करीब दो माह के कार्यकाल में 150 से अधिक फैसले लिए हैं। उनकी सरकार बातें कम और काम ज्यादा के सिद्धांत पर चल रही है। उनकी सरकार उन पार्टियों की तरह नहीं है, जो केवल घोषणाएं करती हैं। बल्कि वह जितनी भी घोषणाएं करते हैं, उन सभी को पूरा करने के लिए वचनबद्ध हैं।

वह जिन योजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं, उन सभी का लोकार्पण भी करेंगे। उन्होंने किसी भी दल का नाम लिए बिना कहा कि कि उनकी सभी घोषणाएं और सभी ऐजेंडे केवल चुनाव के लिए होते हैं।

Tags: cm pushkar singh dhamiUttrakhand News
Previous Post

फिरोजाबाद के बाद इस जिले पर हुआ डेंगू का हमला, इतने बच्चों को बनाया शिकार

Next Post

CM धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए दी 55.75 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post

CM धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए दी 55.75 करोड़ रूपये की स्वीकृति

यह भी पढ़ें

District Bureau Employment

8-24 दिसंबर से होगा स्वरोजगार ऋण मेले का आयोजन

04/12/2020
amitabh

78 वर्षीय अमिताभ बच्चन -33 डिग्री तापमान में पहुंचे लद्दाख, शेयर किया अनुभव

06/01/2021
Earthquake

फिलीपींस में भीषण भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 69 की मौत

01/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version