Main Sliderमनोरंजन

78 वर्षीय अमिताभ बच्चन -33 डिग्री तापमान में पहुंचे लद्दाख, शेयर किया अनुभव

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लद्दाख में -33 डिग्री तापमान में जाकर शूट किया हैl इस अवसर पर अमिताभ बच्चन ने अपनी फोटो भी शेयर की हैl इसमें उन्हें सर्दियों में पहने जाने वाली किट पहने देखा जा सकता हैl अमिताभ बच्चन ने यह भी कहा है कि इतना सब कुछ पहने होने के बावजूद आप ठंडी से बच नहीं सकतेl अमिताभ बच्चन ने लद्दाख में बना नए वर्ष का एक वीडियो भी शेयर किया हैl

बड़ा कदम: नई साइंस टेक्नोलाजी एंड इनोवेशन पालिसी को जल्द मिलेगी मंजूरी

इसमें कई लोग नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैंl वीडियो में सोनम वांगचुक भी हैंl वह नए वर्ष पर लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम और पर्यावरण का संरक्षण करने की अपील कर रहे हैंl दरअसल अमिताभ बच्चन लद्दाख गए थे और उन्होंने वहां जाने का अपना अनुभव शेयर किया हैl लद्दाख दौरे की अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पूरे दिन काम करने के बाद लद्दाख जाकर वापस आ गया हूंl यहां का तापमान -33 डिग्री हैl ऐसा लग रहा था जैसे ठंडी आपको चीरकर रख देगीl’

कानपुर चिड़ियाघर में चार पक्षियों की मौत, प्रशासन में महका हड़कंप

सोनम वांगचुक ने भारतीयों से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार और स्वदेशी वस्तुओं को अधिक उपयोग करने की अपील भी की हैl वीडियो में कुछ लोग बस में स्केटिंग भी कर रहे हैंl अमिताभ बच्चन की फोटो पर फैंस कमेंट्स कर रहे हाई कि 78 की उम्र में भी वह इतने एक्टिव कैसे हैंl अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से लगातार संपर्क में रहते हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैंl

Related Articles

Back to top button