• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम पुष्कर ने किया संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रशासनिक भवन का लोकार्पण

Writer D by Writer D
11/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय में संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा संस्कृत भाषा के प्रति उनका लगाव बाल्यकाल से ही रहा है,वह हमेशा अपने दिन की शुरुआत यज्ञ हवन से करते हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया शिक्षा के बारे में जानती नहीं थी, तब तक्षशिला और नालन्दा जैसे विश्वविद्यालयों ने विश्व को ज्ञान देने का महनीय कार्य किया। संस्कृत भाषा ने सभी भाषाओं को पैदा किया है। संस्कृत हमें और हमारे बच्चों को सीखनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृत शिक्षा में 1200 रिक्त सभी पदों को जल्द भरा जाएगा। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति सभी शिक्षकों, कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में जो कार्य हो रहे हैं वह अतुलनीय हैं, उन्होंने कहा 21 वीं शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, 2025 तक उत्तराखंड 25 वर्ष का युवा राज्य बनकर देश के हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य की सूची में प्रथम स्थान पर अपना नाम दर्ज करेगा।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि संस्कृत का छात्र हृदय से सरल और मन से कोमल होता है,संस्कृत से पढ़ा हुआ छात्र राष्ट्रप्रेमी होने के साथ ही विश्व कल्याण की दृष्टि रखता है इसलिए संस्कृत के छात्रों को कभी हताश निराश नहीं होना चाहिए। संस्कृत के विद्वान इस विश्वविद्यालय से निकलेंगे यह मैं विश्वास से कहता हूं।

स्वामी ने कहा यह प्रदेश युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे पूर्व रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए मुख्यमंत्री से सातवें वेतन के एरियर का भुगतान करने की बात कही। कुलपति प्रोफेसर देवी प्रसाद त्रिपाठी ने संस्कृत विश्वविद्यालय की उपलब्धियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए स्वागत भाषण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने इगास पर्व का घोषित किया अवकाश

कुलपति ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। संस्कृत शिक्षा सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी ने संस्कृत शिक्षा से जुड़े हुए उल्लेखनीय कार्यों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि महाविद्यालयों के वर्गीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है ,अब जिसे कैबिनेट की मंजूरी मिलनी शेष है।

कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने विश्वविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री सहित अभी अतिथियों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पूर्व वेद के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ अरुण कुमार मिश्र ने मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रकाश चंद्र पंत ने किया। इस अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रूप किशोर शास्त्री, वित्त नियंत्रक हिमानी स्नेही , उपकुलसचिव दिनेश कुमार ,संस्कृत विश्वविद्यालय कार्य परिषद के वरिष्ठ सदस्य प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री, विश्वविद्यालय के आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य, सह पुस्तकालयाध्यक्ष, शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags: CM PushkarNational newsUttrakhand News
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने इगास पर्व का घोषित किया अवकाश

Next Post

नए अवतार में दस्तक देगा Moto G Power स्मार्टफोन, जानिए कैसे दिखेगा

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: केशव प्रसाद मौर्य

16/05/2026
Savin Bansal
Main Slider

कैंसर पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत, 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता

16/05/2026
Gig Workers
Main Slider

गिग वर्कर्स की आज महाहड़ताल, जानें कब से कब तक बंद रहेंगी सेवाएं

16/05/2026
Mosquito
Main Slider

गर्मियां में पनपने लगती हैं मच्छरों की समस्या, छुटकारा पाने के लिए आजमाए ये उपाय

16/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

विवाह में आ रही है रुकावटें, तो वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

16/05/2026
Next Post

नए अवतार में दस्तक देगा Moto G Power स्मार्टफोन, जानिए कैसे दिखेगा

यह भी पढ़ें

BSF

BSF में डिप्टी कमांडेंट और असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

27/05/2024
dead body found

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

16/06/2021
Abbas Ansari

माफिया मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, भगोड़े बेटे अब्बास की संपत्ति कुर्क की जाएगी

18/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version