• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने कहा- बलिया में घर बा त कौना बात के डर बा

Writer D by Writer D
03/05/2023
in उत्तर प्रदेश, बलिया
0
CM Yogi in Ballia

CM Yogi in Ballia

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने कहा कि आज हमारे व्यापारी और नागरिक सीना तानकर चल रहे हैं। अपराधी गले में तख्ती बांधकर जान की भीख मांगता हुआ दिखाई देता है। पहले जिन शहरों में शोहदों का आतंक था, 2017 के बाद वही शहर सेफ सिटी के रूप में उभरकर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के व्यापारियों को व्यापारी कल्याण बोर्ड के माध्यम से 10 लाख रुपए की बीमा सुरक्षा की गारंटी दे रही है। साथ ही साथ हम पटरी दुकानदारों को पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ रहे हैं। विगत छह वर्षों में प्रदेश में यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है।

सीएम योगी (CM Yogi ) ने नगर निकाय चुनाव प्रचार के तहत बुधवार को बलिया में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बलिया की निर्भीकता को प्रदर्शित करती हुई कहावत ‘बलिया में घर त कौन बात का डर’ के बारे में कहा कि यह कहावत बलिया के ओज को व्यक्त करने वाली है। सीएम योगी ने कहा जब-जब देश को जरूरत पड़ी बलिया सबसे पहले खड़ा हुआ। देश को आजादी 1947 में मिली लेकिन बलिया ने 1942 में ही खुद को आजाद घोषित कर दिया था। आपातकाल के दौरान जब लोकतंत्र के गला घोंटा जा रहा था तब जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में चंद्रशेखर जी जैसे इस मिट्टी के लाल देश को बचाने के लिए आगे आए।

सीएम योगी (CM Yogi ) ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी के विजन को मिशन मानकर कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहा है। 2017 के पहले जिस प्रदेश में तुष्टीकरण की राजनीति होती थी आज उसी प्रदेश में प्रत्येक नागरिक के सशक्तिकरण की राजनीति हो रही है। छह वर्ष पहले जिन युवाओं के हाथों में तमंचे होते थे आज उन्हीं युवाओं के हाथों में हमारी सरकार ने टैबलेट पकड़ाया है। पूर्ववर्ती सरकारें हमारे युवाओं को कट्टा पकड़ती थीं। हमारी सरकार आज स्कूल और कॉलेज में नियमित सत्र चला करके उन्हें कलम पकड़ाने का कार्य कर रही है। हम प्रदेश के नौजवानों के टैलेंट को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर उन्हें ट्रेंड कर रहे हैं। यह बदले हुए उत्तर प्रदेश की तस्वीर है।

मऊ की कानून व्यवस्था को व्हीलचेयर पर लाने वाले आज खुद व्हीलचेयर पर हैं: सीएम योगी

सीएम योगी (CM Yogi ) ने कहा छह वर्ष में प्रदेश के नगरीय जीवन में परिवर्तन आया है। 2017 के पहले जो नगर कूड़े के ढेर हुआ करते थे आज वह स्मार्ट सिटी के रूप में पहचाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ उत्तर प्रदेश भी बदल रहा है। बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्य हो रहे हैं। हाईवे, एक्सप्रेसवे मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक कॉलेज, और चिकित्सालय बन रहे हैं। हर घर नल योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। गरीबों को आवास, शौचालय और उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद अंसारी के अलावा जिले की विभिन्न सीटों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भी मौजूद थे।

Tags: ballia newscm yoginikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह को जापान ने दिया अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Next Post

पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma participated virtually in the 6th International Energy Conference
उत्तर प्रदेश

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य: एके शर्मा

23/09/2025
Meera Singh
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन में आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं मीरा सिंह, अपने साथ 10 अधिक लोगों को दे रही रोजगार

23/09/2025
Navdeep Rinwa
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के सभी 18 मण्डलायुक्तों को वोटर लिस्ट की तैयारियों एवं एसआईआर तथा निर्वाचन के संबंध में दी गयी गहन जानकारी

23/09/2025
National Jamboree
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में दिखेगा ‘महाकुम्भ’ सा नजारा, बनेगी गेटेड टेंट सिटी, नेशनल जम्बूरी के लिए तैयारियां तेज़

23/09/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जीएसटी रिफॉर्म्स से जनता और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ: एके शर्मा

23/09/2025
Next Post
CM Dhami

पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Garden in Home

गार्डन भी होना चाहिए वास्तु के अनुसार, इस तरह से करें देखभाल

12/09/2021
Missing

कानपुर से गायब चार किशोरियां गुरूग्राम से बरामद

13/07/2022
Home Guards

यूपी में होम गार्ड के 44000 से अधिक पदों पर होगी भर्तियां, ऐसे होगा चयन

29/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version