• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो तमंचावादी हो जाते हैं : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
05/05/2023
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
0
CM Yogi in Ghaziabad

CM Yogi in Ghaziabad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को यहां रामलीला मैदान से विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा, बसपा को अवसरवादी और अराजकतावादी बताते हुए कहा कि जब-जब परिवारवादी लोग सत्ता में आते हैं वो तमंचावादी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले गाजियाबाद और पश्चिमी यूपी की हालत किसी से छिपी नहीं थी। बेटियां स्कूल जाने से डरती थीं, महिलाएं बाजार नहीं जा पाती थीं। व्यापारी वर्ग सिर झुका के इस डर के साथ व्यापार करता था कि कोई उनसे रंगदारी ना मांग ले। मगर आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं।

गरीब कल्याण में भारत का कोई सानी नहीं

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बाबा दूधेश्वरनाथ की पावन धरा को नमन करते हुए जनता को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने गाजियाबाद की आठों नगर निकायों के लिए जनता से समर्थन मांगते हुए कहा कि पूरी दुनिया को करुणा, शांति और मैत्री का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध के पदचिह्नों पर आज भारत चल रहा है। बुद्ध के संदेशों को अंगीकार करते भारत आज दुनिया को नेतृत्व दे रहा है। दुनिया में आज कहीं भी संकट आता है तो लोग भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर संकटमोचक की निगाहों से देखते हैं।

भारत दुनिया में आर्थिक महाशक्ति तो बन ही रहा है, साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर और गरीब कल्याण के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा रहा है। एक तरफ एक्सप्रसे वे, रेलवे, एयरपोर्ट, आईआईटी और एम्स जैसे संस्थान तेजी से बन रहे हैं। तो वहीं गरीब कल्याण में भारत का कोई सानी नहीं है। करोड़ों लोगों के योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम के विजन को अक्षरश: अपना मिशन मानकर यूपी आगे बढ़ा हे। आप सबने यूपी को बीते 6 साल में बदलते हुए देखा है। पहले पर्व और त्यौहार पर कर्फ्यू लग जाता था। आज नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में है सब चंगा।

सपा, बसपा के शासन में अराजकता का माहौल था

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो तमंचावादी हो जाते हैं। सामान्य नागरिक के जीवन के अधिकार को जबरदस्ती हड़प लेना चाहते हैं। युवाओं के हाथों में तमंचे थमाते हैं। हमने युवाओं को टैबलेट देने का कार्य किया है, जिसके जरिये युवा अपने टैलेंट को टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग से जोड़कर यूपी को नया यूपी बना रहे हैं। सपा, बसपा के शासन में अराजकता का माहौल था। ये अवसरवादी भी थे और अजारकवादी भी। कोई हज हाउस, तो कोई कब्रिस्तान पर पैसा खर्च करता था। हमने गाजियाबाद में मानसरोवर भवन बनाया है। गाजियाबाद में पूर्वांचल और उत्तराखंड भवन का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है।

आज गाजियाबाद गंदगी का ढेर नहीं स्मार्ट सिटी है

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि पहले गाजियाबाद आने की इच्छा नहीं होती थी। यहां गंदगी चारो ओर फैली थी। कोई घर से निकला और सुरक्षित वापस लौटेगा इसकी गारंटी नहीं थी। आज गाजियाबाद ने देश के अंदर के स्वच्छ भारत मिशन में सबसे अच्छी स्थिति प्राप्त की है। आज गाजियाबाद गंदगी का ढेर नहीं स्मार्ट सिटी है। ये सेफ सिटी बनने की ओर अग्रसर है। यहां पुलिस रिफॉर्म के तहत पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली को लागू किया गया है। यही नहीं गाजियाबाद म्युनिसिपल बोर्ड ने अपना बांड भी जारी किया है।

किसी ने सोचा भी नहीं था कि दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ की दूरी कभी कम किया जा सकेगा। पहले गाजियाबाद से दिल्ली पहुंचने में दो घंटे लग जाते थे। आज मेरठ से गाजियाबाद 12 लेन का हाईवे शुरू हो चुका है। अगले महीने रैपिड रेल शुरू होते ही ये दूरी और कम हो जाएगी।

सपा, बसपा और लोकदल अराजकतावादी पार्टियां हैं: सीएम योगी

इस अवसर पर पूर्व थल सेनाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और गाजियाबाद के सांसद जनरल (रि) वीके सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण, सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, प्रदेश सरकार के मंत्री नरेन्द्र कश्यप, मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल, नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशीगण और संगठन के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags: cm yogighaziabad newsnikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

सपा, बसपा और लोकदल अराजकतावादी पार्टियां हैं: सीएम योगी

Next Post

NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे शरद पवार, इस्तीफा लिया वापस

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Sharad Pawar

NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे शरद पवार, इस्तीफा लिया वापस

यह भी पढ़ें

Shani

आज शनि देव को करना है खुश, तो व्रत के इन नियमों का करें पालन

22/01/2022
Land for Job

Land for Job मामले में पहली चार्जशीट दाखिल, राबड़ी देवी और सांसद मीसा का नाम

09/01/2024
AK Sharma

मऊ की विकास एक्प्रेस में जुड़ा मंत्री एके शर्मा का एक और प्रयास, इन्दारा जंक्शन/यार्ड, LC-4 पर बनेगा उपरगामी पुल

24/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version