• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा, बसपा और लोकदल अराजकतावादी पार्टियां हैं: सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/05/2023
in उत्तर प्रदेश, बुलंदशहर
0
CM Yogi in Bulandshahr

CM Yogi in Bulandshahr

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि सपा, बसपा और लोकदल अवसरवादी और अराजकतावादी पार्टियां हैं। ये दंगे कराती हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विगत छह वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ। आज प्रदेश में शानदार तरीके कांवड़ यात्रा निकलती है। अब हमारे शहरों की पहचान गंदगी के ढेर के तौर पर नहीं बल्कि स्मार्ट सिटी के तौर पर हो रही है।

सीएम योगी (CM Yogi) नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के तहत शुक्रवार को बुलंदशहर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुलंदशहर का सौभाग्य है कि इस जनपद को मां गंगा और मां यमुना दोनों का बराबर सानिध्य प्राप्त होता है। आजादी के आंदोलन में अपने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के लिए या जनपद जाना जाता है। आज इस जनपद के पॉटरी उद्योग ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। डबल इंजन की सरकार कल्याण सिंह जी के नाम पर बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज बनवा रही है।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के शहरों में शोहदों का आतंक नहीं है बल्कि उनकी पहचान सेफ सिटी के रूप में हो रही है। पहले तमंचावादी युवाओं के हाथ में तमंचा थमा कर उनका भविष्य बर्बाद करते थे। हमारी सरकार युवाओं को टैबलेट देकर उनका भविष्य संवार रही है। सीएम योगी ने कहा कि ग्लोबल इन्वेटर्स समिट में 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे एक करोड़ से ज्यादा युवाओं को नौकरी और रोजगार मिलेगा।

प्रदेश के विकास से परिवारवादी और तमंचावादी परेशान: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार शहरों की दूरी को कम कर रही है। इसके लिए हम हाइवे और एक्सप्रेसवे बनवा रहे हैं। अभी प्रयागराज 16 से 17 घंटे लगते हैं। गंगा एक्सप्रेसवे के बन जाने से ये दूरी 6 घंटे में पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। उसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति चाहिए जो डबल इंजन की सरकार के पास है। सीएम योगी ने कहा कि विकास की गति को तीन गुना बढ़ाने के लिए तीसरे इंजन की जरूरत है। इसके लिए निकाय चुनाव में भाजपा को जिताकर डबल इंजन में तीसरा इंजन जोड़ने का समय आ गया है।

Tags: Bulandshahr Newscm yoginikay chunavnikay chunav 2023
Previous Post

आपके एक वोट से सुशासन, राष्ट्रवाद और विकास की क्रांति होगी: सीएम योगी: सीएम योगी

Next Post

परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो तमंचावादी हो जाते हैं : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की मॉनिटरिंग का असर, मई में 99.24 प्रतिशत बिजली शिकायतों का हुआ निस्तारण

11/06/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना विकास विभाग के सहयोग से 3500 विद्यार्थियों को मिलेगी रोजगारपरक शिक्षा व प्लेसमेंट सहयोग

11/06/2026
cm yogi, modi
Main Slider

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार ने बदली यूपी की तस्वीर

11/06/2026
UPPCL
Main Slider

बिजली फॉल्ट की मरम्मत में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, यूपीपीसीएल ने अधिकारियों को दी चेतावनी

11/06/2026
Storm and rain wreak havoc in Bareilly
Main Slider

बरेली में मौसम ने मचाई तबाही, 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी से बिजली आपूर्ति ठप

11/06/2026
Next Post
CM Yogi in Ghaziabad

परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो तमंचावादी हो जाते हैं : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

कांग्रेस ने दिया खुशी दुबे की मां और शायर मुनव्वर राणा की बेटी को टिकट

31/01/2022
rain

बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मिली चिपचिपी गर्मी से राहत

17/10/2021
BJP

भाजपा संगठन में बदलाव की तैयारी, जल्द घोषित होगी जिला टीम

15/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version