• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निजी क्षेत्र को रक्षा क्षेत्र में देश का परचम फहराये निजी क्षेत्र : मोदी

Writer D by Writer D
22/02/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी की वकालत कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि निजी क्षेत्र को रक्षा क्षेत्र में भी दुनिया भर में भारत का परचम फहराने के लिए आगे आना होगा।

श्री मोदी ने सोमवार को रक्षा क्षेत्र में केंद्रीय बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आयोजित वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश रक्षा क्षेत्र में कैसे आत्मनिर्भर बने इस संदर्भ में यह संवाद बहुत अहम है। उन्होंने कहा, “ रक्षा के पूंजीगत बजट में भी घरेलू खरीद के लिए एक हिस्सा रिजर्व कर दिया गया है। उन्होंने निजी क्षेत्र से आग्रह किया कि विनिर्माण के साथ-साथ डिजायन और विकास में भी निजी क्षेत्र आगे आये और भारत का विश्व भर में परचम लहराएँ।”

उन्होंने कहा कि छोटे और मझौले उद्योग विनिर्माण सेक्टर के लिए रीढ़ का काम करती हैं। अभी जो सुधर हो रहे हैं, उससे इन उद्योगों को ज्यादा आजादी मिल रही है, उनको विस्तार के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। “ जो डिफेंस कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं, वो भी स्थानीय उद्यमियों, लोकल मैन्यूफैक्चरिंग को मदद करेंगे। यानि आज हमारे डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता को हमें ‘जवान भी और नौजवान भी’, इन दोनों मोर्चों के सशक्तिकरण के रूप में देखना होगा।”

Bihar Budget 2021: डिप्टी सीएम तार किशोर ने पेश कर रहे है बिहार बजट

श्री मोदी ने कहा कि आजादी के पहले देश में सैकड़ों ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियां होती थीं। दोनों विश्व युद्धों में भारत से बड़े पैमाने पर हथियार बनाकर भेजे गए थे। लेकिन आजादी के बाद अनेक वजहों से इस व्यवस्था को उतना मजबूत नहीं किया गया, जितना किया जाना चाहिए था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने इंजीनियरों-वैज्ञानिकों और तेजस लड़ाकू विमान की क्षमताओं पर भरोसा किया है और आज तेजस शान से आसमान में उड़ान भर रहा है। कुछ सप्ताह पहले ही तेजस के लिए 48 हजार करोड़ रुपए का ऑर्डर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास पारदर्शिता, संभावनाओं और व्यापार सुगमता के साथ इस सेक्टर में आगे बढ़ रहे हैं।

11 महीने बाद कश्मीर में बहाल हुई रेल सेवा, बनिहाल-बारामूला के बीच ट्रेन शुरू

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आयात पर निर्भरता कम करने के लिए 100 ऐसे आइटम की सूची बनायी गयी है जिसका आयात नहीं किया जायेगा। “ वैसे तो इसे नेगेटिव सूची कहा जाता है लेकिन आत्मनिर्भरता की भाषा में यह

पॉजिटिव लिस्ट है जिसके बल पर हमारी अपनी विनिर्माण क्षमता बढ़ने वाली है। ये वो पॉजिटिव लिस्ट है जो भारत में ही रोज़गार निर्माण का काम करेगी। ये वो पॉजिटिव लिस्ट है जो अपनी रक्षा ज़रूरतों के लिए हमारी विदेशों पर निर्भरता को कम करने वाली है। ये वो पॉजिटिव लिस्ट है, जिसकी वजह से भारत में बने प्रॉडक्ट्स की, भारत में बिकने की गारंटी है।”

Tags: National newspm modi
Previous Post

Bihar Budget 2021: डिप्टी सीएम तार किशोर ने पेश कर रहे है बिहार बजट

Next Post

दो छात्राओं को खिलाया जहरीला लड्डू, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रिफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री सम्मान, इंग्लैंड तक दिखा जश्न

26/05/2026
Divyanka Tripathi gave birth to twins
Main Slider

‘इशिता भल्ला’ के घर आए ‘करण-अर्जुन’, दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

26/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जोड़ें: मुख्यमंत्री योगी

26/05/2026
DGP
Main Slider

चार साल बाद यूपी पुलिस को मिलेगा परमानेंट DGP… जानें कौन रेस में सबसे आगे?

26/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम यात्रा में तेजी से बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, टूट रहे पुराने रिकॉर्ड

26/05/2026
Next Post
Poisonous

दो छात्राओं को खिलाया जहरीला लड्डू, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रिफर

यह भी पढ़ें

Beaten

मजदूरी मांगने पर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल

26/07/2021
सिडनी टेस्ट मैच ड्रा कराया

एडिलेड में डु प्लेसिस की पारी से प्ररेणा ले सिडनी टेस्ट मैच ड्रा कराया : अश्विन

13/01/2021
Arrested

कालेज में आडिट करने पहुंचा फर्जी आडिटर गिरफ्तार

08/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version