• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bihar Election: राजद-कांग्रेस पर योगी का प्रहार, बोले- यह फर्जी वोट डलवाएंगे, चेहरा नहीं दिखलाएंगे

Writer D by Writer D
16/10/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहरसा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार से बिहार विधानसभा के चुनावी रण में उतरे। उन्होंने दूसरी जनसभा सहरसा में की। यहां नामांकन रैली में सहरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आलोक रंजन झा, प्रदेश सरकार के मंत्री व सोनबरसा से एनडीए प्रत्याशी रत्नेश सादा, महिषी से गुंजेश्वर शाह व सिमरी बख्तियारपुर से संजय सिंह (लोजपा) को जिताने की अपील की। सीएम ने कहा कि बिहार को आज जब मेट्रो, रेल कनेक्टिविटी, हाईवे, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट, वाटरवे के रूप में पहचान मिल रही है तो इस पहचान को फिर से धूमिल करने के लिए राजद- कांग्रेस ने शिगूफा छोड़ा है कि विकास नहीं, बुर्का चाहिए, जिससे यह लोग फर्जी मतदान कराकर गरीबों-दलितों के हकों पर डकैती डाल सकें। चुनाव में यह विकास की बात नहीं कर रहे। इन्हें बुर्का चाहिए। सीएम ने दोनों विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया कि फर्जी वोट डलवाएंगे, लेकिन चेहरा नहीं दिखवाएंगे। तीर्थयात्रा में विदेश जाएंगे, एयरपोर्ट पर चेहरा दिखाएंगे, पासपोर्ट पर फोटो भी दिखाएंगे, लेकिन बिहार में वोटिंग पर कहेंगे कि बुरका को छेड़ो मत, चेहरा दिखाओ मत, फर्जी वोट डलवाने दो। कांग्रेस व राजद फिर से गरीबों के हकों पर डकैती डालने की साजिश कर रही है। इनकी साजिश को सफल नहीं होने देना है, क्योंकि कांग्रेस व राजद ने बिहार के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था।

पीएम मोदी कहते है कि 140 करोड़ का भारत मेरा परिवार, लालू कहते हैं कि राबड़ी देवी का परिवार ही मेरा परिवार

सीएम (CM Yogi) ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि यह अपने शासनकाल में भारत को अपमानित करते थे। यह कहते थे कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। यह भारत व भारतीयों को गाली देते थे। घुसपैठ कराकर अराजकता फैलाते थे। राजद ने बिहार का नहीं, परिवार का विकास किया। एनडीए पूरे भारत के लिए सोचता है। पीएम मोदी कहते है कि 140 करोड़ का भारत मेरा परिवार है, जबकि लालू कहते हैं कि राबड़ी देवी का परिवार ही मेरा परिवार है। 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बिहार में विकास नई आभा के साथ आगे बढ़ रहा है। बाढ़ की समस्या का समाधान बढ़ रहा है।

अब गरीबों को मिलता है योजनाओं का लाभ, पहले यह कांग्रेस-राजद व उनके पार्टनर्स में बंट जाता था

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सर्वाधिक समय तक शासन करने वाली कांग्रेस गरीबों का मकान नहीं बना पाई, लेकिन एनडीए शासन में बिना भेदभाव गरीब, किसान, नौजवान को हर योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पहले पैसा कांग्रेस, राजद व उनके पार्टनर्स में बंट जाता था और गरीब ताकता था। यहां का पैसा दुनिया के बैंकों में जमा करके आने वाली पीढ़ियों के लिए खजाना भर देते थे। मोदी जी अब कहते हैं कि गरीब के हक पर जो डाका डालेगा, उसकी जगह जेल में होगी। यूपी में हमने इसका उदाहरण दिया है। सीएम योगी ने यूपी के प्रयागराज जनपद से उपस्थित विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह का नाम लेकर कहा कि इनकी विधानसभा में एक दुर्दांत माफिया के बंगले को हमने खाली कराया, बुलडोजर चलवाया। फिर हाईराइज बिल्डिंग बनाकर गरीबों को फ्री में आवास उपलब्ध करा दिया। हर जनपद में माफिया द्वारा कब्जा की गई भूमि पर यही कर रहे हैं। किसी ने 10 एकड़ जमीन कब्जा की है और उसके पास पुश्तैनी भूमि है तो सब मिलाकर ब्याज सहित वापस लिया गया, फिर गरीबों के मकान बनाए जा रहे हैं।

माफिया, गुंडागर्दी, देशद्रोही, अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सिर्फ एनडीए सरकार व कार्यकर्ता ही लड़ पाएगा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि माफिया, गुंडागर्दी, देशद्रोही, अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ एनडीए सरकार व कार्यकर्ता ही लड़ पाएगा। कांग्रेस व राजद के कारण 2005 के पहले यहां का नौजवान पहचान को छिपाता था। किसान आत्महत्या को मजबूर था। उपचार और सड़कें नहीं थीं, राजद वाले कहते थे कि सड़क बनाओगे तो फिर कच्ची शराब कैसे बना पाओगे। यह लोग राज्य की पहचान को धूमिल करते थे। जिस बिहार ने देश को नेतृत्व दिया, जिस बिहार ने स्वर्णयुग में ले जाने का कार्य किया। वह बिहार कांग्रेस व राजद के समय पहचान के लिए मोहताज हो गया था पर जब एनडीए सरकार आई तो बिहार को उसकी पहचान मिली। भाजपा व एनडीए की डबल इंजन सरकार बिहार को विकास के पथ पर डबल स्पीड से ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अब बिहार को कोई पुराने लालटेन युग में नहीं ले जाएगा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि अब कोई भी बिहार को पुराने लालटेन युग में नहीं ले जाएगा, क्योंकि नीतीश जी अब एलईडी की दूधिया लाइट में बिहार को लेकर आगे बढ़ चुके हैं। सीएम ने कहा कि जब भी अवसर मिला तो महापुरुषों की प्रेरणा से यूपी में हमने नया करने का कार्य किया है। सीएम ने जयप्रकाश जी की जन्मभूमि (सिताबदियारा) का जिक्र किया और कहा कि हमने उनका पावन स्मारक बनाया। 2017 में हमारी सरकार आई तो उनकी पत्नी के नाम पर चिकित्सालय का नामकरण किया। प्रयागराज में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना की। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार बौद्ध परिपथ के रूप में बेहतर कार्य कर रही है। अयोध्या से सीतामढ़ी तक रामजानकी मार्ग के माध्यम से अयोध्या की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने का कार्य यूपी की डबल इंजन की भाजपा सरकार आपके साथ मिलकर रही है।

इन लोगों ने हर जनपद में पाला बड़ा माफिया

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहाकि इन लोगों ने हर जनपद में एक-एक बड़ा माफिया पाला था, जो लूटता था। विकास के पैसे को हजम कर जाता था। गरीब के लिए आने वाला पैसा खा जाता था। बिहार चार महीने बाढ़ से त्रस्त रहता था। रेलवे, हाईवे, मेट्रो, नया विश्वविद्यालय, चिकित्सालय, इंजीनियरिंग कॉलेज आदि सुविधा नहीं मिलती थी। त्योहारों में लगने लगता था कि न जाने कहां दंगा हो जाए। गुंडागर्दी करने वाले किस पर कहर बरपाएं, लेकिन डबल इंजन सरकार में गुंडागर्दी, अराजकता बंद हुई और विकास तेजी से बढ़ा है।

कांग्रेस-राजद कहती थी कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा, हम कहते थे कि बनेगा

सीएम योगी (CM Yogi) ने मां जानकी की पावन धरा से बिहार की विभूतियों को प्रणाम किया, बोले कि यह केवल यूपी-बिहार राम और मां जानकी के मिलन की ही भूमि नहीं, बल्कि हम सभी की सांझी विरासत, संस्कृति, आस्था व सांझे भविष्य का प्रतीक भी है। 8-10 वर्ष पहले जब हम लोग बिहार में आते थे तो यहां से एक प्रश्न आता था कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा, तब हम कहते थे कि अवश्य। यहां के रामभक्त कहते थे कि कब बनेगा, पत्रकार पूछते थे कैसे बनेगा और कांग्रेस-राजद वाले कहते थे कि कभी नहीं बनेगा। हम कहते थे अवश्य बनेगा। आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया और राम दरबार भी विराजमान हो गया। अब बिहार में भी 900 करोड़ से मां जानकी के मंदिर का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

बिहार के पास समृद्ध विरासत

सीएम vने कहा कि बिहार के पास समृद्ध विरासत है। लोकतंत्र पर आंच आएगी तो बिहार से कोई जेपी इसे बचाने खड़ा हो जाएगा। बिहार ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को जन्म दिया, जो देश के प्रथम राष्ट्रपति बने। स्वतंत्र भारत में सोमनाथ मंदिर के पुनरोद्धार की बात हुई। पं. जवाहर लाल नेहरू ने कहा कि नहीं जाना है, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं जाऊंगा, क्योंकि भारत के सांस्कृतिक व नई आभा को वैश्विक जगत में प्रस्तुत करना है। कांग्रेस भले ही विरोध करेगी, लेकिन राष्ट्रपति के कारण भारत की आस्था का सम्मान करना मेरा दायित्व है।

राजेंद्र प्रसाद सोमनाथ की धरती पर गए। मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं, जो अयोध्या गए। श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला भी रखी और भगवान रामलला को विराजमान कराने का कार्य भी किया। भारत की आस्था का सम्मान और विरासत का संरक्षण होगा। विरासत ही विकास की नींव को पुख्ता करेगी।

Tags: cm yogi
Previous Post

28 किन्नरों ने पिया फिनाइल, सामूहिक सुसाइड की कोशिश से मचा हड़कंप

Next Post

उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा 2047 तक उत्तर प्रदेश की राजनीति से बाहर : केशव प्रसाद मौर्य

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर ही इसकी सबसे बड़ी शक्ति: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Dhawan became the second batsman to score the most runs in IPL history.

धवन बने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

30/04/2021
AK Sharma

उत्तर प्रदेश नये भारत का युवा चेहरा है: एके शर्मा

23/12/2022
PM Modi

आज देश में जिस शक्ति की पूजा हो रही है, उस शक्ति का कांग्रेस ने किया घोर अपमान किया: पीएम मोदी

09/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version