• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गलत वोट से कैराना में पलायन होता है, सही वोट से अपराधी पलायन करते है : योगी

Writer D by Writer D
28/03/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, शामली
0
CM Yogi addressed the prabudh conference

CM Yogi addressed the prabudh conference

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शामली । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को यहां स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ने सबको समान मताधिकार दिया है। एक वोट हर वयस्क मतदाता का अधिकार है। इस एक वोट की कीमत क्या होती है, कैराना वासियों से बेहतर इसका कोई दूसरा जीता जागता उदाहरण नहीं है। ये वोट जब गलत हाथों में आता है तो कैराना में पलायन होता है और कर्फ्यू लगता है, मगर सही हाथों में आता है तो धूम-धाम से कांवड़ यात्रा निकलती है और विकास तेज रफ्तार से आगे बढ़ता है। इस दौरान सीएम योगी ने भाजपा-लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के पक्ष में मतदान के लिए प्रबुद्धजनों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि इस पौराणिक एवं ऐतिहासिक धरा ने इतिहास में अनेक उतार चढ़ाव देखे हैं। उन्होंने सभी प्रबुद्धजनों का हृदय से अभिनंदन करते हुए कहा कि हम सब कई दशकों से ये गीत सुनते थे कि ‘अवध में होली खेले रघुवीरा…’, मगर 500 साल बाद सही मायनों में अब वह अवसर आया है, जब रामलला सचमुच में अवध में होली खेल रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि 10 साल पहले भारत के पासपोर्ट की दुनिया में कोई कीमत नहीं थी, मगर आज आप दुनिया में कहीं भी जाएंगे तो वहां आपको सम्मान मिलेगा। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद और उग्रवाद नियंत्रण में है। इसके साथ ही विरासत को सम्मान मिला है। फिर चाहे काशी में विश्वनाथ धाम हो या अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि अभी हाल ही में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न प्राप्त हुआ है। यही विरासत का सम्मान है। लंबे समय तक उन्होंने किसानों, दबे कुचलों, समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के लिए अपनी आवाज बुलंद की। किसानों के लिए देश की सरकारों को झकझोरा था। चौधरी साहब के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश के 12 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि की शुरुआत की गई। यह चौधरी साहब के सपनों का ही सम्मान है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि मोदी  के नेतृत्व में देश में बड़े-बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कार्य हो रहे हैं। हाईवे, रेलवे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, शाकंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब विकसित यूपी बनेगा और विकसित यूपी का संकल्प भी तभी पूरा होगा जब हमारा शामली विकसित होगा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यहां पलायन होता था। व्यापारी और नागरिक पलायन करता था। अब अपराधी पलायन करता है। पहले बेटी और व्यापारी गुहार लगाते थे कोई सुनवाई नहीं होती थी। अब अपराधी गले में तख्ती लटकाकर कहता है कि जान बख्श दो, ठेला लगाकर गुजरबसर कर लेंगे, मगर किसी को छेड़ेंगे नहीं।

सही दिशा में पड़ा आपका एक वोट कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर देता है: सीएम योगी

सीएम (CM Yogi) ने प्रबुद्धजनों से अपील करते हुए कहा कि कैराना में पहले चरण में मतदान है, इसके लिए अभी से तैयार हो जाएं। आपको स्वयं तो मतदान करना ही है औरों को भी प्रेरित करना है। इस बार कैराना लोकसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत को 80 से 90 तक ले जाना है। जनता के बीच जाकर बताना होगा कि उनके वोट की कीमत क्या है, क्या सही है और क्या गलत है। यह समाज के प्रबुद्धजनों का दायित्व है। आपको स्वयं मोदी जी का प्रतिनिधि बनकर घर घर जाना होगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने भरोसा व्यक्त करते हुए कहा कि अगर यूपी से 80 सीटें आती हैं तो देश में 400 सीटें लाना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कैराना में पीएसी की एक वाहिनी का गठन होने जा रहा है, उसके बाद इस पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का और बेहतर माहौल बनेगा।

इस अवसर पर बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, जिला प्रभारी विकास अग्रवाल, रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र, जिलाध्यक्ष वाजिद अली, सांसद और बीजेपी लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, पूर्व मंत्री सुरेश राणा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Tags: cm yogiPrabudh sammelanshamli newsup news
Previous Post

‘दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है…,’ वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

Next Post

4 जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल : मुख्यमंत्री धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rahul Gandhi
राजनीति

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पापी पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है, इंतजार करिए: सीएम योगी

11/04/2026
Next Post
CM Dhami

4 जून को उत्तराखंड में चारों ओर खिलेगा कमल : मुख्यमंत्री धामी

यह भी पढ़ें

छात्रा से छेड़छाड़

मुरादाबाद : छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में होटल कर्मी गिरफ्तार

12/10/2020
Buddhadeb Bhattacharya

पूर्व मुख्यमंत्री ने पद्म भूषण पुरस्कार लेने से किया इंकार, कहा- मुझे बताया नहीं गया

25/01/2022
bus overturned

भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर बस पलटी, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

17/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version