• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

Writer D by Writer D
12/04/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
cm dhami

cm dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड का युवा अब नशे को ‘ना’ कह रहा है और जीवन को ‘हाँ’ कह रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।

रविवार को हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, समृद्ध और नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प की दौड़ है। उन्होंने कहा कि जब युवा आगे बढ़ेंगे तो पूरे प्रदेश में संदेश जाएगा कि नई पीढ़ी नशे के खिलाफ खड़ी है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि नशा एक “साइलेंट वार” की तरह समाज में फैल रहा है और इसका सबसे बड़ा निशाना युवा शक्ति है। कई युवा मजाक-मजाक में इसकी गिरफ्त में आ जाते हैं और फिर वहां से लौटना बेहद कठिन हो जाता है। इससे न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार की खुशियां प्रभावित होती हैं।

मुख्यमंत्री(CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त भारत अभियान से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है। वर्ष 2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा हजारों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (एटीएफ) केंद्र संचालित किए जा रहे हैं और सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी ऐसे केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘दगड़िया क्लब’ भी बनाए गए हैं, जो नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून से नहीं जीती जा सकती, इसके लिए समाज की जागरूकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं से संकल्प लेने को कहा कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित बड़ी संख्या में युवा और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: cm dhami
Previous Post

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

Next Post

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Rahul Gandhi

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

नई Tata Punch में Nexon का इंजन, 360-डिग्री कैमरा, फेसलिफ्ट मॉडल में और क्या मिलेगा?

नई Tata Punch में 360-डिग्री कैमरा, जानें फेसलिफ्ट मॉडल में और क्या मिलेगा?

07/01/2026
सीएम योगी cm yogi

कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन के मद्देनजर बरती जाये सतर्कता : योगी

22/12/2020
akhilesh yadav

अखिलेश ने कहा- जनता ने दिया पूरा साथ, भाजपा ने सौ फीसदी धोखा

04/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version