• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सड़क किनारे अतिक्रमण पर सीएम योगी नाराज, अवैध दुकान-टैक्सी स्टैंड हटाने के दिए निर्देश

Writer D by Writer D
21/12/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने रेलवे स्टेशन के सामने सहित शहर के कई क्षेत्रों की मुख्य सड़कों के किनारे अवैध तरीके से दुकानें लगाकर अतिक्रमण पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अवैध टैक्सी स्टैंड हटाने के साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई सड़क के किनारे दुकानें लगाकर अतिक्रमण न करने पाए। इसके लिए नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi), मंगलवार को मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। सुबह करीब 11 बजे से एक घंटे तक चली बैठक में उन्होंने सफाई व्यवस्था और बेहतर करने और सड़कों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।

खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी श्रद्धालु को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मेला स्थल पर आने वाली सड़क को दुरुस्त करने के साथ ही बिजली के जर्जर तार एवं खंभों को सही करने को कहा। इसी तरह उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के साथ ही पार्किंग की व्यवस्था ठीक रखने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। कहा कि स्थानीय कलाकारों को ज्यादा मौका दिया जाए।

जेल में सपा MLA इरफान सोलंकी से कराए गए 1300 सिग्नेचर, जानिए क्या है वजह

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने आयुष विश्वविद्यालय, सैनिक स्कूल, देवरिया बाईपास रोड, मेडिकल कॉलेज रोड, पैडलेगंज-नौसड़ सिक्स लेन आदि विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देशित किया कि विकास परियोजनाएं तय समय पर पूरी कर ली जाएं। इसी तरह उन्होंने गीडा सीईओ से गीडा में लैंड बैंक बढ़ाने को लेकर चल रही कवायद के बारे में पूछा।

इसपर सीईओ ने बताया कि धुरियापार में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चीनी मिल के पास से अधिग्रहण शुरू करने की तैयारी है। जीडीए उपाध्यक्ष ने  प्राधिकरण की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआइजी जे. रविन्द्र , डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, गीडा सीईओ पवन अग्रवाल, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर आदि उपस्थित रहे।

Tags: cm yogigorakhpur newsup news
Previous Post

जेल में सपा MLA इरफान सोलंकी से कराए गए 1300 सिग्नेचर, जानिए क्या है वजह

Next Post

दिल्ली से पहुंची IT टीमें, कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की रेड

Writer D

Writer D

Related Posts

Former DGP Brijlal shocked everyone by sharing horrific stories of mafia rule.
उत्तर प्रदेश

जहां कभी माफिया मुख्तार अंसारी का था कब्ज़ा, वहीं आज गरीबों को मिला अपना घर: बृजलाल

05/11/2025
AK Sharma inaugurated projects worth Rs 36 crore.
Main Slider

सरकार हर नगर को बना रही है आदर्श नगर, विकास कार्यों की गति और तेज़ होगी: एके शर्मा

05/11/2025
Dev Deepawali
Main Slider

देव दीपावली: काशी में मां गंगा की गोद से झिलमिलाई आस्था, लाखों दीपों से जगमगाए अर्धचंद्राकार गंगा घाट

05/11/2025
gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
Next Post
Income tax raid

दिल्ली से पहुंची IT टीमें, कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की रेड

यह भी पढ़ें

Deepotsav

Deepotsav 2024: विशेष दीपकों से जगमगाएगा श्रीराम लला मन्दिर

27/10/2024
Virender Sehwag

सौरव गांगुली ने वीरू को कुछ ऐसे दिया IPL 2020 की सफलता का क्रेडिट

21/11/2020
कार ने मारी टक्कर

लखनऊ : बेकाबू कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version