• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी ने जेलों में बंद टॉप 10 अपराधियों की मांगी लिस्ट, अधिकारियों को दीये ये सख्त निर्देश

Writer D by Writer D
20/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास ने चित्रकूट जेल को आरामगाह बना रखा था। इसकी भनक किसी भी आला अधिकारी को नहीं लग सकी। इसी को देखते हुए सीएम योगी (CM Yogi) ने फैसला किया है कि यूपी की जेलों में बंद टॉप 10 अपराधियों की निगरानी मुख्यालय से की जाएगी। इसके लिए उन्होंने जेलों में बंद टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट तलब की है, वहीं कासगंज ट्रांसफर किए गए अब्बास अंसारी की निगरानी करने वाले जेल कर्मियों को हर महीने बदलने का फैसला किया गया है। जिससे वो किसी भी कर्मी को पैसों का लालच न दे सके।

उत्तर प्रदेश की जेलों को अपराधी आरामगाह न बना सके और उन पर हमेशा नजर रखी जा सके, इसके लिए सरकार ने पहले से ही सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं, वहीं अब 30 जेलों में ये सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए भी जा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेल विभाग से राज्य की जेलों में बंद टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट तलब की है। यही नहीं उन पर नजर रखने के लिए क्या क्या प्रबंध किए गए हैं, उसकी भी जानकारी मांगी है।

प्रमुख सचिव कारागार राजेश प्रताप सिंह के अनुसार, शासन स्तर से यूपी की सभी जेलों के अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि जेलों में बंद टॉप टेन अपराधियों की सूची मुख्यालय को उपलब्ध कराएं, वहीं सीएम (CM Yogi) ने निर्देश दिए हैं कि यदि जेल कर्मियों को किसी ने धमकी दी तो तत्काल बताएं, बाद में बहाना नहीं चलेगा। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि जेल अधिकारियों, कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की समस्या हो, उन पर दबाव बनाया जा रहा हो या धमकी दी गई हो, तो इसकी सूचना तत्काल मुख्यालय को उपलब्ध कराएं। घटना के बाद इस प्रकार की बातों का संज्ञान नहीं लिया जाएगा।

यूपी में तीन आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों का तबादला

वहीं चित्रकूट जेल से कासगंज भेजे गए विधायक अब्बास अंसारी पर अब कड़ाई बढ़ने लगी है। कासगंज जेल में अब्बास की निगरानी करने वाले जेल कर्मियों की हर महीने ड्यूटी बदलने का फैसला किया गया है। जेल अधिकारियों को आशंका है कि वो एक बार फिर जेल कर्मियों को प्रलोभन दे सकता है। ऐसे में अब्बास को हाई सिक्योरिटी सेल में रखने के साथ साथ वहां ड्यूटी में तैनात कर्मियों पर भी नजर रखी जा रही है। दरअसल, चित्रकूट जेल में बंद विधायक की पत्नी निखत अंसारी जेल में आकर नियमविरुद्ध अब्बास से प्राइवेट कमरे में मिल रही थीं। इसमें जेलकर्मियों की मिलीभगत सामने आई थी। जिस पर जेल अधीक्षक समेत जेल कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई थी, वहीं अब्बास को चित्रकूट से कासगंज जेल भेज दिया गया।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

शुरू हुआ राज्यपाल का अभिभाषण, सपा सदस्यों ने ‘राज्यपाल गो बैक…’ के लगाएँ नारे

Next Post

‘जो पौधे नहीं बचा पा रहे वो इन्वेस्टमेंट…’, विधानसभा पहुंचे अखिलेश यादव का सीएम पर तंज

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

'जो पौधे नहीं बचा पा रहे वो इन्वेस्टमेंट...', विधानसभा पहुंचे अखिलेश यादव का सीएम पर तंज

यह भी पढ़ें

arrested

मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 40 हजार के जाली नोट बरामद

04/01/2022
Nikay Chunav

Nikay Chunav: 4 जनवरी को SC में होगी यूपी सरकार की याचिका पर सुनवाई

02/01/2023
Footwear

आपके लुक को ट्रेडीशनल बनाएंगे ये फुटवियर, आजमाकर देखें

14/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version