• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामभक्तों का अपमान करने के लिए कांग्रेस देश से मांगे माफी : सीएम योगी

Writer D by Writer D
05/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Aspirational municipal bodies

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कांग्रेस के काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आज पांच अगस्त हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है क्योंकि आज के दिन ही श्रीराम जन्मभूमि के मंदिर निर्माण का शुभारंभ हुआ था। योगी (CM Yogi) ने कहा कि यह सोचने वाली बात है कि कांग्रेस ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन करने का दिन आज का ही क्यों चुना जबकि रोजाना प्रदर्शन सामान्य कपड़ों में होता था।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) बोले, कांग्रेस का यह कृत्य सभी राम भक्त और राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन में बलिदान देने वालों का अपमान है। इसके साथ ही यह सुप्रीम कोर्ट का अपमान है और कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगना चाहिये।

आज है अयोध्या दिवस

योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज अयोध्या दिवस है सैकड़ों वर्षों से हर भारतीय जन मानस को इस दिवस का इंतजार था। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के कार्य के शुभारंभ का दिन भारत के लोकतंत्र को सम्मान देने वाला दिवस है। भारत की न्यायपालिका की ताकत को दुनिया के सामने अहसास कराने वाला दिवस है। यानी भारत के उच्चतम न्यायालय के सम्मान का दिवस है। सैकड़ों वर्षों से हर भारतीय को इस दिन की तमन्ना थी।

मीडियाकर्मियों ने श्रीराममंदिर निर्माण की अद्यतन प्रगति से हुए रूबरू, मध्यान आरती के किए दर्शन

हर आस्थावान भारतीय इस दिवस का इंतजार कर रहा था। उन सबके मन में एक ही भाव था कि भारत की आस्था का सम्मान हो माननीय उच्च्तम न्यायालय के फैसले से एक समान अनुमति मिली, जिसके बाद पांच अगस्त 2020 को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। प्रातः काल से ही अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालुजन आकर अपनी आस्था वहां व्यक्त कर रहे हैं। इस दिवस पर भारत की आस्था को अपमानित करने वाले कांग्रेस के नेताओं का आचरण अत्यन्त निंदनीय है।

यह अयोध्या दिवस का अपमान है

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कई दिनों से प्रदर्शन अपने सामान्य कपड़ों में कर रही थी, इसको लेकर सहमति असहमित हो सकती है, लेकिन पांच अगस्त को श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ दिवस के दिन, अयोध्या दिवस के दिन, माननीय उच्च्तम न्यायालय के सम्मान दिवस के दिन, राम भक्तों को अपमानित करने वाली कांग्रेस का यह आचरण एक बार फिर जगजाहिर हुआ है।

उत्तरप्रदेश एक अनंत संभावना वाला प्रदेश है: सीएम योगी

आज कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहनकर जो प्रदर्शन किया है यह श्रीरामजन्म भूमि के मंदिर निर्माण की तिथि के दिन यह रामभक्तों का अपमान है। अयोध्या दिवस का अपमान है, भारत के लोकतंत्र का अपमान है, भारत की न्यायपालिका के सम्मान का अपमान है। कांग्रेस के इस कृत्य की हम निंदा करते हैं और कांग्रेस पार्टी जिस तरह का आचरण कर रही है मुझे लगता है कि कोई भी भारत का आस्थावान व्यक्ति कांग्रेस के इस आचरण का समर्थन नहीं कर सकता है। यह राम भक्तों का अपमान है। कांग्रेस पार्टी को अपने इस कृत्य के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिये।

Tags: ayodhya diwascm yogicongress partycongress pretestLucknow News
Previous Post

प्रदेश अध्यक्ष के आगमन एव कार्यक्रम को लेकर विहिम ने बनाई रणनीति

Next Post

CWG: पहलवान अंशू मलिक ने 57 किग्रा में जीता रजत

Writer D

Writer D

Related Posts

Laxman Dwar
उत्तर प्रदेश

राम की नगरी में आने वाले भक्तों का स्वागत करेगा लक्ष्मण द्वार

12/02/2026
AK Sharma responded to the opposition's objections in the House.
Main Slider

एके शर्मा ने सदन में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रमों पर किया करारा प्रहार

12/02/2026
CM Dhami
Main Slider

विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख, वितरण लॉस व विद्युत चोरी पर जीरो टॉलरेंस

12/02/2026
CM Yogi
Main Slider

बजट 2026-27 के बाद सीएम योगी का रणनीतिक संदेश, ब्रह्मोस संग ‘हार्ड पावर’ विजन

12/02/2026
UP Board
Main Slider

30 मिनट लेट पर भी एग्जाम सेंटर में एंट्री… UP Board ने जारी किए दिशानिर्देश

12/02/2026
Next Post
Anshu Malik

CWG: पहलवान अंशू मलिक ने 57 किग्रा में जीता रजत

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों को वन क्लिक व्यवस्था से भेजी पेंशन

01/03/2024
cattle smuggling gang

32 लाख के गांजे के साथ तीन मादक तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

09/04/2021
cm dhami

सीएम धामी से लोक सेवा आयोग अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

20/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version